• Trending Now
  • देश दुनिया
  • शहर एवं राज्य
  • क्राइम
  • खेल खबर
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
Sunday, June 29, 2025
  • Trending Now
  • देश दुनिया
  • शहर एवं राज्य
  • क्राइम
  • खेल खबर
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
subscribe
subscribe to my newsletter!

"Get all latest content delivered straight to your inbox."

[mc4wp_form id="36"]
Khabarchalisa News
Khabarchalisa News
  • Trending Now
  • देश दुनिया
  • शहर एवं राज्य
  • क्राइम
  • खेल खबर
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
HomeTrending Nowराष्ट्रपति मुर्मू बोलीं- चंद्रयान मिशन की तरह ही जीवन को भी देखें, कठिनाई का डटकर मुकाबला करें, सफलता कदम चूमेगी
Sep. 01, 2023 at 9:03 pm
Trending Nowशहर एवं राज्य

राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं- चंद्रयान मिशन की तरह ही जीवन को भी देखें, कठिनाई का डटकर मुकाबला करें, सफलता कदम चूमेगी

editor2editor22 years agono commentface the difficulties firmlyPresident Murmu said- Look at life like the Chandrayaan missionsuccess will follow you

रायपुर। गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने तथा विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान करने पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चंद्रयान मिशन के माध्यम से जीवन की सफलताओं के सूत्र बताए। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के चंद्रयान ने चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग की। इस पर बरसों से निष्ठापूर्वक काम होता रहा। मार्ग में रूकावटें आती रहीं लेकिन हम नहीं रूके। ऐसा व्यक्तिगत जीवन में भी होता है। निरंतर दक्षता के साथ परिश्रम करते रहें तात्कालिक सफलता से कभी हताश न हो, चुनौतियां हमारे जीवन में आती हैं तो नए मौके भी लाती हैं। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति ने इस दौरान 2946 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की। समारोह में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया।

जय जोहार के साथ अपने संबोधन की शुरूआत करते हुए राष्ट्रपति ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हमारा तिरंगा चांद पर पहुंच चुका है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि का विषय है। इस उपलब्धि को किस तरह वैज्ञानिकों ने प्राप्त किया। इस संबंध में विश्वविद्यालय में आयोजन होने चाहिए ताकि समाज में वैज्ञानिक दृष्टिकोण यानी साइंटिफिक टेंपर का निर्माण हो सके। यह संविधान के मूल कर्तव्यों में शामिल है। मुझे खुशी है कि इस विश्वविद्यालय में आधुनिक प्रयोगशालाएं हैं। यहां ऐक्सलरेटर आधारित रिसर्च सेंटर भी स्थापित की गई है। अपने अनुसंधान से यह विश्वविद्यालय दुनिया में अपनी पहचान बनाएं। जो देश विज्ञान और प्रौद्योगिकी को अपनाने में आगे रहेंगे, वे ज्यादा तरक्की करेंगे। हमारे स्पेस मिशन में हमें दुनिया से कुछ असहयोग का सामना भी करना पड़ा, फिर भी हम दृढ़ता से बढ़ते रहे।राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि इस विश्वविद्यालय का महत्व इसलिए भी है क्योंकि इसका नाम गुरु घासीदास के नाम पर है। उन्होंने मनखे मनखे एक समान का संदेश दिया। गुरु घासीदास ने समानता का संदेश दिया। समानता के आदर्शों पर चलकर ही युवा सुख के रास्ते पर चल सकते हैं और सभ्य समाज का निर्माण कर सकते हैं। इस दौरान राष्ट्रपति ने स्वामी विवेकानंद को भी याद किया। उन्होंने कहा कि रायपुर का हवाई अड्डा स्वामी विवेकानंद के नाम पर है। वे शारीरिक स्वास्थ्य के साथ खेलकूद को भी महत्व देते थे। स्वामी जी आत्मविश्वास की मूर्ति थे। स्वामी जी ने शिकागो में भारतीय संस्कृति की श्रेष्ठता का विश्वघोष किया था। उस समय भारत में गुलामी की मानसिकता अपने चरम पर थी। एशिया के लोग हीनता की भावना से ग्रस्त थे। ऐसे वातावरण में विवेकानंद ने भारत का नाम बढ़ाया। युवा पीढ़ी को स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेनी चाहिए।

राष्ट्रपति ने कहा कि मुझे खुशी है कि स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले 76 विद्यार्थियों में 45 छात्राएं हैं जो कुल संख्या का लगभग 60 प्रतिशत है। विश्वविद्यालय में 47 प्रतिशत छात्राएं पढ़ रही हैं। महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह बड़ा कदम है। देश की आधी आबादी महिलाओं की है। इन्हें सशक्त करने से देश और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के आसपास के क्षेत्र में आदिवासी समुदाय काफी है। राज्य की एक तिहाई आबादी जनजातीय है। जनजातीय समुदाय के प्रति संवेदनशीलता और महिलाओं की भागीदारी जैसे विषय बहुत महत्वपूर्ण है। विश्वविद्यालय की ओर से इस संबंध में अच्छा कार्य किया जा रहा है। राष्ट्रपति ने उपाधि समारोह के मौके पर उपलब्धि के लिए विद्यार्थियों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि के लिए उनके अभिभावकों तथा विश्वविद्यालय के टीचिंग स्टाफ के योगदान को भी रेखांकित किया।

शिक्षा हमें संस्कारित और अनुशासित बनाती है : राज्यपाल हरिचंदनइस दौरान अपने संबोधन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि दीक्षांत समारोह एक गरिमामय समारोह है जो आपकी कड़ी मेहनत को मान्यता देता है और साथ ही आपके लिए एक जिम्मेदारी भी लेकर आता है। आपको जीवन के विभिन्न पहलुओं का पता लगाने के साथ-साथ नई चीजें सीखने के कई अवसर मिलेंगे। इस चरण के दौरान आप मूल्यों को आत्मसात करेंगे और क्षमताओं का विकास करेंगे। शिक्षा हमें संस्कारित तो बनाती ही है, अनुशासित भी बनाती है। यह हमें समाज में पद, धन और प्रतिष्ठा दिलाने में भी मदद करती है। जब आप इन चीजों को हासिल करते हैं, तो इसके साथ ही यह एक इंसान के रूप में विकसित होने में भी मदद करती है। इस मौके पर राज्यपाल ने स्वतंत्रता संग्राम की विभूतियों के ऐतिहासिक योगदान का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश सत्ता के विरुद्ध कठिन संघर्ष कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने हमें आजादी दिलाई है। हमें कठोर परिश्रम कर अपना जीवन हाशिये पर पड़े लोगों के कल्याण के लिए काम करना है। यही सच्ची सेवा है।

कठोर परिश्रम के बल पर स्वयं को स्वर्ण पदकों के लिए योग्य सिद्ध किया है : सीएम बघेल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आप सभी प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने अपने कठोर परिश्रम मेधा और अनुशासन के बल पर स्वयं को उपाधियों और स्वर्ण पदकों के लिए योग्य सिद्ध किया है। यह विश्वविद्यालय हमेशा ज्ञान का प्रकाश रहा है। हमारा प्रदेश हमेशा समृद्ध रहा है। यहां पुरखों के आशीर्वाद से उत्कृष्ट मानवीय मूल्यों पर हमारा प्रदेश आगे बढ़ रहा है। हमारे यहां प्रचुर संसाधन हैं, समृद्ध जैव विविधता है, सघन वन हैं, सुंदर प्रकृति है, सुंदर जनजीवन है, उत्कृष्ट मानवीय मूल्य हैं। हम युवाओं को लगातार आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। हमने 42 हजार पदों पर भर्ती की। रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के जरिए हमने रोजगार, स्व-रोजगार और उद्यम दिए हैं। हम बेरोजगारी भत्ता भी प्रदान कर रहे हैं, ताकि युवाओं को आर्थिक मजबूती मिल सके और वे अच्छे भविष्य की तैयारी कर सके। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर गुरु घासीदास जी का भी स्मरण किया। उन्होंने कहा कि मनखे मनखे एक समान का संदेश देकर उन्होंने समतामूलक समाज के लिए कार्य किया।इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति आलोक कुमार चक्रवाल ने विश्वविद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने विश्वविद्यालय की विविध उपलब्धियों का ब्योरा समारोह में रखा।

समारोह में विशेष अतिथि के रूप में केंद्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री रेणुका सिंह मौजूद रहीं। साथ ही उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, नगर निगम बिलासपुर के महापौर रामशरण यादव, बिलासपुर सांसद अरुण साव, दुर्ग सांसद विजय बघेल, बिलासपुर विधायक शैलेश पाण्डेय, तखतपुर विधायक रश्मि आशीष सिंह, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष नन्द कुमार साय, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थी

advt----
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This:
Tags :face the difficulties firmlyPresident Murmu said- Look at life like the Chandrayaan missionsuccess will follow you
share on Facebookshare on Twitter
editor2September 1, 2023
editor2

editor2

view all posts
भाजपा के आरोप पत्र से पहले कांग्रेस ने जारी किया बीजेपी का काला चिट्ठा
CG BREAKING : शाह पहुंचे रायपुर, 70 दिन के भीतर चौथा दौरा, BJP कोर कमेटी की बड़ी जारी …

You Might Also Like

Trending Nowशहर एवं राज्य

देवर्षि नारद पत्रकारिता सम्मान आज

EditorEditor9 minutes ago
Trending Nowशहर एवं राज्य

तिरछी नजर 👀 : नकली होलोग्राम ने चौंकाया……..…. ✒️✒️….

EditorEditor34 minutes ago
Trending Nowशहर एवं राज्य

वाणिज्यिक कर विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले: गुड गवर्नेंस नीति के तहत छत्तीसगढ़ सरकार की पारदर्शी पहल….

EditorEditor56 minutes ago
Trending Nowशहर एवं राज्य

मल्लिकार्जुन खड़गे के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कांग्रेस ने नियुक्त किए प्रभारी, इन्हें मिली जिम्मेदारी

EditorEditor2 hours ago
Trending Nowशहर एवं राज्य

CG के इस स्कूल की बदहाली: जान जोखिम में डालकर शिक्षा पा रहे नौनिहाल, छत गिरने का खतरा बरकरार

EditorEditor2 hours ago
देश दुनियाTrending Now

नहीं सुधरेगा पाकिस्तान… फिर तैयार कर रहा आतंकियों का ढांचा, ऑपरेशन सिंदूर में हो गए थे तबाह

Jiya ChoudharyJiya Choudhary12 hours ago

Advertisment

advt----
advt--0007-april
855485
advt-april2025-001
- Advertisement -
Khabarchalisa News
- Advertisement -
Khabarchalisa News

Trending News

chhattisagrhTrending Now

CG CRIME: सराफा कारोबारी के घर हुई लाखों की चोरी मामले में बड़ी सफलता, पुलिस ने छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र से 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Jiya ChoudharyJiya Choudhary13 hours ago
chhattisagrhTrending Now

इस तारीख को होगी सांसद बृजमोहन अग्रवाल और रेलवे GM की बैठक, यात्री सुविधाओं और विकास कार्यों पर होगी चर्चा…

Jiya ChoudharyJiya Choudhary13 hours ago
chhattisagrhTrending Now

CG BREAKING: भारतमाला के फ़रार 6 आरोपी फरार, इस तारीख तक कोर्ट में हाजिर होने का आदेश

Jiya ChoudharyJiya Choudhary14 hours ago
chhattisagrhTrending Now

बहुत विश्वास के साथ जनता ने बीजेपी को चुना था लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता को छलने का काम इन्होंने किया है – विकास उपाध्याय

Jiya ChoudharyJiya Choudhary14 hours ago
chhattisagrhTrending Now

CG NEWS: रिश्वत लेना पड़ा भारी, रोजगार सहायक हुआ बर्खास्त

Jiya ChoudharyJiya Choudhary15 hours ago
chhattisagrhTrending Nowशहर एवं राज्य

CG- आग ने मचाई तबाही : गद्दा फैक्ट्री में आग लगने से कर्मचारी की जिंदा जलकर मौत

EditorEditor16 hours ago
chhattisagrhTrending Nowशहर एवं राज्य

Second Board Exam 2025 : माशिमं ने जारी किया 10वीं-12वीं पुनर्मूल्यांकन के परिणाम, ऐसे देखें अपना संशोधित रिजल्ट…

EditorEditor16 hours ago
chhattisagrhTrending Nowशहर एवं राज्य

कृषकों की समृद्धि हमारा संकल्प: नवाचार और तकनीक से सशक्त होंगे छत्तीसगढ़ के अन्नदाता – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

EditorEditor16 hours ago
chhattisagrhTrending Nowशहर एवं राज्य

छत्तीसगढ़ में शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता: बिलासपुर में 100 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी आधुनिक एजुकेशन सिटी – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

EditorEditor16 hours ago
chhattisagrhTrending Now

RAIPUR NEWS : इन पब्लिशर्स की किताबें प्राईवेट स्कूलों में बैन, जिला शिक्षाधिकारी ने जारी किया आदेश

Jiya ChoudharyJiya Choudhary18 hours ago

Connect us on socials

Search

Contact Information

Associates - M/s Chhattisgarh Watch | Owner - Ramvatar Tiwari | Editor - Vishu Tiwari

Address:Matri-pitri chaya, Infront of mahamaya mandir, Purani Basti, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mobile:+91 9584111234
Email:khabarchalisa@gmail.com
Website:www.khabarchalisa.com

शहर एवं राज्य की खबरे

देवर्षि नारद पत्रकारिता सम्मान आज

9 minutes ago

तिरछी नजर 👀 : नकली होलोग्राम ने चौंकाया……..…. ✒️✒️….

34 minutes ago

वाणिज्यिक कर विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले: गुड गवर्नेंस नीति के तहत छत्तीसगढ़ सरकार की पारदर्शी पहल….

56 minutes ago

Calendar

June 2025
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
« May    
Khabarchalisa News

Copyright © 2023 Khabarchalisa News All Rights Reserved.