Home Trending Now राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नौसेना के ध्वज के नए डिजाइन को दी...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नौसेना के ध्वज के नए डिजाइन को दी मंजूरी

0

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय नौसेना के ध्वज के नए डिजाइन को मंजूरी दे दी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।इसका अनावरण चार दिसंबर को नौसेना दिवस पर विशाखापट्टनम में किया गया था। रक्षा मंत्रालय के एक बयान में बताया गया कि नौसेना के लिए पूर्ववर्ती डिजाइन दिनांक छह सितंबर, 2017 को पेश की गई थी।

बयान के मुताबिक, औपनिवेशिक अतीत को पीछे छोड़ने के लिए जारी राष्ट्रीय प्रयास के अनुरूप इतिहास से प्रेरणा लेते हुए एक नयी डिजाइन तैयार की गई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version