POLITICS : भाजपा में गुटबाजी अधिक मुद्दा नहीं, नवनियुक्त शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता शर्मा से खास बातचीत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

POLITICS: factionalism is not much of an issue in BJP, special conversation with Sunita Sharma, newly appointed City District Mahila Congress President

महिला कार्यकारिणी की टीम को मजबूत करना पहली प्राथमिकता होगी

रायपुर। शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता शर्मा का कहना है कि कॉन्ग्रेस में सभी कार्यकर्ताओं के लिए एक विशेष स्थान है उन्होंने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं उनके योगदान के आधार पर अवश्य अवसर दिया जाता है वे मानती हैं कि शहर जिला कांग्रेस में अध्यक्ष पद पानी में कहीं कोई विलंब नहीं हुआ है पार्टी के वरिष्ठ होने कार्य को ध्यान रखते हुए मेहनत को ध्यान रखते हुए समय आने पर और सर अवश्य दिया है

छत्तीसगढ़ वॉच की टीम से चर्चा करते हुए नवनियुक्त शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता शर्मा ने कहा कि अब तक प्रदेश कार्यालय प्रभारी सहित तीन बार शहर जिला महिला कांग्रेस में महामंत्री दो बार ब्लॉक अध्यक्ष के साथ कई पार्षद प्रतिनिधि के साथ कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है प्रत्येक महामंत्री को 3 वर्ष का कार्यकाल नेतृत्व करने के लिए मिलता है ताकि वे अपने कार्य क्षमता के आधार पर पार्टी को एक नई दिशा दे सकें और विकास कर सकें उन्होंने बताया कि पार्टी में हम सभी एक परिवार की तरह रहते हैं और मिलजुल कर कार्य करते हैं कॉन्ग्रेस में प्रवेश के प्रश्न पर उनका कहना था कि वर्ष 2000 में एक सामान्य स्वयंसेवी संगठन के कार्यकर्ता के कार्य करने के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से चर्चा हुई इसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत अजीत जोगी कार्यकाल में कांग्रेस नेता सूर्यकांत तिवारी …

अब तक शहर जिला कांग्रेस का नेतृत्व

नवनियुक्त शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष का कहना था कि उनके पहले शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर उषा रंजन श्रीवास्तव राजबाला श्रीवास्तव आशा जो सेफ आशा चौहान अभिनेत्रियों ने नेतृत्व किया है उन सभी के कार्यकाल में एक निर्भीक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करती रही हैं वह कहती हैं कि अभी उनके सामने यह चुनौती है की टीम को मजबूत बनाया जाए इसमें सभी महिलाओं को साथ लेकर बेहतर कार्य करने का प्रयास होगा राज्य शासन की उपलब्धियों को लेकर हर बूथ स्तर पर महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता पहुंचेंगे और राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिना कर सरकार के लिए महिलाओं के लिए के लिए किए गए महत्वपूर्ण कार्यों का वर्णन करेंगे

चार विधायक बनाना लक्ष्य

सुनीता शर्मा कहती है कि रायपुर जिले की चारों विधानसभा सीटों में कांग्रेस की सीट बनानी होगी 2023 के चुनाव में महिला कांग्रेस का या प्रमुख लक्ष्य है क्योंकि महिलाओं में एक अटूट शक्ति होती है समर्पण होता है और वह यह कर सकती हैं महिलाओं ने एक बार जो प्रण कर लिया तो उसे छोड़ती नहीं है

भाजपा में गुटबाजी चरम पर

महिला नेत्री का मानना है कि विपक्ष की भारतीय जनता पार्टी मैं जबरदस्त गुटबाजी शामिल है उनके पास कोई मुद्दा नहीं है इसीलिए आप देख सकते हैं कि विरोध कि कोई अवसर नहीं मिल पा रहे छत्तीसगढ़ की सरकार ने पिछले 4 साल के अंदर जो कार्य किए हैं उसका जवाब भाजपा नहीं दे पा रही है कॉन्ग्रेस एक मजबूत संगठन है जो हर तबके के लिए कार्य करता है

महिलाओं के उत्थान में किए गए कार्य

इस नेत्री का कहना है कि प्रदेश की सरकार ने महिलाओं का विशेष स्थान करने के लिए हर वर्ग की महिलाओं को काम दिया जिसमें शहरी विकास अभिकरण के माध्यम से गौठान के माध्यम से और गौतम या योजना के माध्यम से हजारों महिलाएं उपकृत हो पाई हैं

अवसर मिलने में नहीं हुई देरी

इस नेत्री का यह भी कहना है कि शहर जिला कांग्रेस के बाद में आने में कहीं कोई विलंब नहीं हुआ पार्टी के वरिष्ठ ने समय आने पर अवसर दिया है इस बार जो दायित्व में मिले हैं उसमें 2023 के इलेक्शन में महिलाएं हर घर जाकर वार्डों में जाकर भ्रमण कर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास करेंगे

एक परिवार की तरह रहते हैं

नवनियुक्त अध्यक्ष का यह भी कहना है कि महिला कांग्रेस में सभी एक परिवार की तरह रहते हैं आपस में चर्चा करके विरोध धरना प्रदर्शन और विकास के कार्य करते हैं परंतु रायगढ़ जिले में एक महिला कांग्रेस पर लगे आरोप पर इनका उत्तर नहीं आ पाया और प्रतिक्रिया में कहा कि कांग्रेस में कहीं कोई महिलाओं का शोषण नहीं होता जबकि आपको बता दें कि रायगढ़ जिले में एक महिला कांग्रेस नेत्री पर आरोप है कि उसने एक कार्यकर्ता का दैहिक शोषण करवाया है और देह व्यापार में धकेलने में काम किया है

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related