POLITICS BREAKING : कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के लिए बनाई घोषणापत्र समिति

Date:

POLITICS BREAKING: Congress forms manifesto committee for Lok Sabha elections

नई दिल्ली। कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए शुक्रवार को अपनी घोषणापत्र समिति (मेनिफेस्टो कमेटी) का गठन कर दिया. पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम इस समिति के अध्यक्ष होंगे. छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव को 16 सदस्यीय इस समिति का संयोजक बनाया गया है. पार्टी ने बताया है कि यह कमेटी तत्काल प्रभाव से सक्रिय मानी जाएगी.

इस समिति के अन्य 14 सदस्यों में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, जयराम रमेश, शशि थरूर, मणिपुर के पूर्व उपमुख्यमंत्री गइखंगम गंगमेई, लोकसभा में पार्टी के उपनेता गौरव गोगोई, प्रवीण चक्रवर्ती, राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, केरल के पूर्व मंत्री के राजू, मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री ओंकार सिंह मारकम, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन, गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी और गुरदीप सप्पल हैं.

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related