शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने कसा सिकंजा जमीन के अंदर से निकाली 72 लाख की जहरीली शराब

Date:

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी में पुलिस ने अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने जहरीला ओपी शराब से भरे 72 ड्रम सहित एक कंटेनर जब्त किया है। जब्त सामान की कीमत 1 करोड़ 12 लाख आंकी गई है।

बता दें कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि NH 27 के पास कंजरों के डेरे पर एक जहरीली ओपी शराब का कंटेनर खाली हो रहा है। पुलिस ने तत्काल छापा मारा तो कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया मगर एक आरोपी मंजेश कंजर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो आरोपी ने 10 ड्रम भरे कंटेनर के अंदर होना बताया। वहीं 62 ड्रम जमीन के अंदर गड़े होना बताया। पुलिस ने अलग-अलग आरोपियों के घरों के आंगन से 3 जेसीपी की मदद से खुदाई कर के 62 ड्रम जहरीला ओपी शराब के निकाले।

पुलिस के अनुसार जब्त 72 ड्रम (14400 लीटर) जहरीला ओपी शराब की कीमत करीब 72 लाख रुपये है। वहीं कंटेनर की कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है। वहीं इस मामले में अब तक 8 लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है ।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related