पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ओडिशा से महिला नक्सली गिरफ्तार

Date:

धमतरी। पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल। धमतरी में हुए मुठभेड़ में शामिल एक महिला नक्सली को ओडिशा से गिरफ्तार किया गया है। जिसे ओडिशा पुलिस ने से धमतरी पुलिस को सौंप दिया है। महिला नक्सली को पुलिस ने ओडिशा के नबरंगपुर से गिरफ़्तार किया है। बता दें कि 12 अप्रैल को एकवारी के जंगल हुए पुलिस मुठभेड़ में शामिल महिला नक्सली के पैर में गोली लगी थी, जिसका वह अस्पताल में इलाज करा रही थी।

ओडिशा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह पुलिस एसओजी और सीआरपीएफ कुंदई की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी सर्च आभियान पर निकली थी, उसी दौरान पुलिस पार्टी को एकावारी में एक घायल महिला नक्सली मिली। महिला नक्सली की पहचान मैंगो नुरेटी उर्फ सिंधु (25 वर्ष) के तौर पर की गई है। ओडिशा पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि धमतरी के बोराई थाना इलाक़े के एकावरी जंगल में बीते 12 अप्रैल को जवानों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ वही शामिल थी। मैंगो 2021 से सीतानदी एरिया कमेटी के साथ दीपक मंडावी उर्फ अरुण के नेतृत्व में काम कर रही थी।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related