POLICE TRANSFER BREAKING : पुलिस महाकंपन ! एक साथ 180 DSP के तबादले ….

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

POLICE TRANSFER BREAKING : Police consolidation! 180 DSPs transferred simultaneously….

रायपुर डेस्क। भजनलाल सरकार ने राजस्थान पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 1 नवंबर की देर रात जारी आदेश में 180 डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) के तबादले कर दिए गए हैं। इसके साथ ही कई सर्किल ऑफिसर (CO) और असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) के पदों पर भी व्यापक बदलाव किए गए हैं।

इन अफसरों का हुआ तबादला –

श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर में तैनात पुलिस उपाधीक्षक संजीव चौहान को महिला अपराध अनुसंधान सेल (WCR), बीकानेर भेजा गया है। वहीं विष्णु खत्री को श्रीकरणपुर सर्किल का नया पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है।

जरनैल सिंह को CO नोखा, हिमांशु शर्मा को गंगाशहर सर्किल, शिवरतन गोदारा को CO सिटी और राहुल यादव को GRP का कार्यभार सौंपा गया है।

भरतपुर जिले में भी अहम फेरबदल किए गए हैं। बयाना, कामां और पहाड़ी थाना क्षेत्रों के DSP बदले गए हैं। भरतपुर ग्रामीण के DSP के रूप में कन्हैयालाल चौधरी और भुसावर DSP के रूप में वीरेंद्र शर्मा को नियुक्त किया गया है।

जयपुर ग्रामीण में भोपालगढ़ के सर्किल ऑफिसर भुराराम खिलेरी का तबादला बांसवाड़ा कर दिया गया है। उनकी जगह नेमीचंद को नया CO नियुक्त किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, सरकार का यह कदम प्रशासनिक सुचारूता और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related