जापान में PM मोदी का बड़ा बयान, कहा – भारत और चीन एकसाथ कर सकते हैं ये काम…

Date:

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार दोपहर जापान में कहा कि चीन के साथ मजबूत संबंध महत्वपूर्ण हैं और इससे क्षेत्रीय शांति और समृद्धि पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा साथ ही वैश्विक अर्थव्यवस्था में स्थिरता आएगी।

 

पीएम मोदी दिल्ली और टोक्यो के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए जापान की दो दिवसीय यात्रा पर हैं और इस दौरान वे चार कारखानों का दौरा करेंगे, जिनमें से एक ई10 शिंकानसेन बुलेट ट्रेन का प्रोटोटाइप बना रहा है, जिसे भारत खरीदना चाहता है। इसके अलावा वे रक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी और व्यवसाय से संबंधित समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर भी करेंगे।

 

शी चिनफिंग को लेकर क्या बोले पीएम मोदी?

इसके बाद वे शंघाई सहयोग संगठन की बैठक के लिए चीन जाएंगे। शंघाई सहयोग संगठन एक क्षेत्रीय संगठन है जिसमें रूस, ईरान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और बेलारूस भी शामिल हैं।

 

उन्होंने जापानी मीडिया से कहा, “राष्ट्रपति शी चिनफिंग के निमंत्रण पर मैं एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए यहां से तियानजिन जाऊंगा। पिछले वर्ष कजान (रूस में, एससीओ की पिछली बैठक के दौरान) में राष्ट्रपति शी के साथ मेरी मुलाकात के बाद से हमारे द्विपक्षीय संबंधों में स्थिर और सकारात्मक प्रगति हुई है।”

 

उन्होंने कहा, “पृथ्वी के दो सबसे बड़े राष्ट्रों, भारत और चीन के बीच स्थिर, पूर्वानुमानित और सौहार्दपूर्ण द्विपक्षीय संबंध क्षेत्रीय और वैश्विक शांति और समृद्धि पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। यह बहुध्रुवीय एशिया और विश्व के लिए भी महत्वपूर्ण है।” उन्होंने इस महीने दिल्ली में चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात के बाद की गई टिप्पणी को दोहराया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

प्रलोभन का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, महिला ने अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप 

कटघोरा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा में पदस्थ...

आबकारी विभाग के पूर्व अधिकारी पर शिकंजा, शराब घोटाले में हुई गिरफ्तारी

रायपुर : आबकारी विभाग बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में...

प्रो. मनोज दयाल संभालेंगे कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय की कमान..

रायपुर: छत्तीसगढ़ कुशाभाउ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के...