सितंबर को बिलासपुर और तीन अक्टूबर को जगदलपुर में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे पीएम मोदी, 4 दिन में दो बार छत्‍तीसगढ़ का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री

Date:

रायपुर/बिलासपुर/जगदलपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 सितंबर को बिलासपुर और तीन अक्टूबर को जगदलपुर आएंगे। चुनावी साल में मोदी तीन महीने के भीतर प्रदेश में क्रमश: तीसरी व चौथी सभा लेंगे। बता दें कि दंतेवाड़ा से 12 सितंबर और जशपुर से 15 सितंबर को शुरू हुई भाजपा की परिवर्तन यात्रा के जरिए राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में सरगुजा और बस्तर संभाग को साधने की कोशिश में बीजेपी अपनी पूरा ताकत झोंक रही है। अब प्रधानमंत्री बिलासपुर में परिवर्तन यात्रा के समापन के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। मोदी मिशन-2023 के चुनावी रण में 90 विधानसभा सीटों पर जीत के लिए उनका हौसला बढ़ाएंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा संभाग बिलासपुर है। जहां आठ जिलों में 24 विधानसभा सीट आती हैं। इस इलाके में सभी राजनीतिक पार्टियां जोर लगा रही हैं। इसमें से कांग्रेस के पास 13,भाजपा के पास 07, छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) 02 और बहुजन समाज पार्टी के पास 02 सीट है। वहीं सरगुजा और बस्तर संभाग में पिछले चुनाव में बीजेपी को करारी हार मिली थी। यही वजह है कि बीजेपी इन तीनों संभागों पर फोकस कर रही है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 14 सितंबर को रायगढ़ में 6,350 करोड़ की रेल परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित किए थे। उन्होंने यहां आमजन की सभा भी ली थी। वहीं रायपुर में सात जुलाई को उन्हाेंने 7600 करोड़ की सौगात दी थी। प्रधानमंत्री का दौरा आने वाले विधानसभा चुनाव के हिसाब से बहुत अहम माना जा रहा है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

प्रलोभन का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, महिला ने अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप 

कटघोरा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा में पदस्थ...

आबकारी विभाग के पूर्व अधिकारी पर शिकंजा, शराब घोटाले में हुई गिरफ्तारी

रायपुर : आबकारी विभाग बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में...

प्रो. मनोज दयाल संभालेंगे कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय की कमान..

रायपुर: छत्तीसगढ़ कुशाभाउ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के...