PM MODI SAUDI ARABIA TALK : Crisis on Hormuz, Modi active!
नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जंग तेज है और इसका असर सीधे दुनिया के तेल और व्यापार पर पड़ रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से सीधी बातचीत कर हालात पर चर्चा की।
मोदी ने साफ कहा समुद्री रास्ते सुरक्षित रहना बहुत जरूरी है, वरना पूरी दुनिया पर असर पड़ेगा। खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जहां से तेल सप्लाई होती है, वहां हालात नाजुक बने हुए हैं।
इससे पहले मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी बात की थी। दोनों नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी हालत में होर्मुज का रास्ता बंद नहीं होना चाहिए।
उधर ईरान ने भी बयान दिया है कि भारत समेत 5 देशों के जहाजों को रास्ता दिया जाएगा, लेकिन बाकी दुनिया के लिए स्थिति अभी भी टेंशन वाली है।
सीधे शब्दों में समझें जंग सिर्फ सीमाओं पर नहीं, अब तेल और व्यापार की नसों पर चल रही है… और भारत इस पर नजर बनाए हुए है।

