PM Modi CG Visit : बिलासपुर में पीएम मोदी की सभा को लेकर जोरों-शोरों से हो रही तैयारियां, 55 एकड़ में तैयार हो रहा विशाल सभा स्थल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PM Modi CG Visit : बिलासपुर में पीएम मोदी की सभा को लेकर जोरों-शोरों से हो रही तैयारियां, 55 एकड़ में तैयार हो रहा विशाल सभा स्थल रायपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 30 मार्च को बिलासपुर जिले के बोदरी तहसील के ग्राम मोहभठ्ठा में आयोजित कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री के सचिव पी.दयानन्द ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने सभी आवश्यक तैयारियां 25 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिए.

 

मुख्यमंत्री के सचिव पी.दयानन्द ने कहा कि उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम है. बिलासपुर के साथ राज्य भर से लोग प्रधानमंत्री को सुनने पहुंचेंगे. सभा में शामिल होने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए लोगों की सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाये. दयानन्द ने सभास्थल पर मुख्य मंच, हेलीपेड, ग्रीन रूम, सांस्कृतिक मंच, हितग्राहियों एवं अतिथियों की बैठक व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया. उन्होंने सभास्थल के समीप बनाये गये पार्किंग स्थलों का भी जायजा लिया और वहां जनसुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.

गौरतलब है कि मोहभठ्ठा में प्रधानमंत्री की आमसभा के लिए 55 एकड़ का विशाल सभा स्थल तैयार किया जा रहा है. इसके नजदीक ही तीन हेलीपेड, 9 पार्किंग स्थल तैयार किए जा रहे हैं.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : दिवाली से पहले DA एरियर की मांग तेज!

CHHATTISGARH : Demand for DA arrears intensifies before Diwali! रायपुर।...

SUKHBIR SINGH BADAL STATEMENT : अकाली दल-BJP की फिर बनेगी जोड़ी?

SUKHBIR SINGH BADAL STATEMENT : Will the Akali Dal-BJP...

ELECTION UPDATE : MLC चुनाव में EVM क्यों नहीं?

ELECTION UPDATE : Why no EVM in MLC elections? रायपुर,...