CG BREAKING : फूलोदेवी फिर राज्यसभा रेस में, दाखिल किया नामांकन

Date:

CG BREAKING : Phoolodevi again in Rajya Sabha race, files nomination

रायपुर। छत्तीसगढ़ से खाली हो रही राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस ने एक बार फिर फूलोदेवी नेताम पर भरोसा जताया है। गुरुवार को उन्होंने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया।

नामांकन दाखिल करने के दौरान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधायक उमेश पटेल समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता और विधायक उनके साथ मौजूद रहे।

दरअसल छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की दो सीटें खाली हो रही हैं। इनमें एक सीट फूलोदेवी नेताम की है और दूसरी सीट केटीएस तुलसी की, जिनका कार्यकाल 9 अप्रैल को खत्म हो रहा है।

इसी को देखते हुए कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए फूलोदेवी नेताम को दोबारा उम्मीदवार बनाया है। आज उन्होंने आधिकारिक तौर पर अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया, जिससे राज्यसभा चुनाव की सियासी हलचल तेज हो गई है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related