पेट्रोल-डीजल फिर महंगे : तेल कंपनियों ने कीमतों में 80 पैसे की बढ़ोतरी की, चार दिन में 2 रुपए 40 पैसे बढ़े दाम

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम हफ्ते में तीसरी बार बढ़ाए गए हैं। शुक्रवार को तेल कंपनियों ने एक दिन की राहत के बाद पेट्रोल की कीमत 80 पैसे और डीजल की 75 पैसे बढ़ा दी है। नई दरें आज से ही लागू हो गई है। अब दिल्ली में पेट्रोल 97.81 रुपए/लीटर और डीजल 89.07 रुपए/लीटर मिल रहा है।

वहीं, रायपुर में पेट्रोल 103.67 रुपए/लीटर और डीजल 94.94 रुपए/लीटर हो गया है। ताजा बढ़ोतरी के बाद डीजल-पेट्रोल चार दिन में 2 रुपए 40 पैसे महंगे हो चुके हैं।

जानिए आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

पूरे देश में मंगलवार और बुधवार को लगातार दो दिन पेट्रोल और डीजल के भाव बढ़ाए गए थे। मंगलवार को डीजल-पेट्रोल के दामों में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं, बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम 80 पैसे और मुंबई में 85 पैसे बढ़े थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related