जनता कांग्रेस को सही समय पर सही जवाब देगी : डी पुरंदेश्वरी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी शनिवार को रायपुर पहुंच गईं। डी पुरंदेश्वरी दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग की बैठक लेने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंची हुई हैं।रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के 38 कांग्रेसी विधायकों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। यह दिखाता है कि कांग्रेस किस दिशा में जा रही है। जनता सब देख रही है और सही समय पर कांग्रेस को सही जवाब जनता देगी।भारतीय जनता पार्टी ने अपने तमाम सांसद और विधायकों को बूथ मजबूत करने के काम पर लगा रखा है। डी पुरंदेश्वरी दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में कार्यकर्ताओं से मिलेंगी। इसके अलावा पार्टी की कोर ग्रुप की बैठक में भी शामिल होंगी। चुनावी दृष्टिकोण से यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। डी. पुरंदेश्वरी पिछले दो-तीन महीनों में भारतीय जनता पार्टी के तमाम कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगी और सक्रियता बढ़ाते हुए चुनावी तौर पर संगठन को एक्टिव करने की कोशिश करेंगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related