Trending Nowशहर एवं राज्य

देश की जनता भाजपा के साथ —डा रमन सिंह

भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल ने भरा नामांकन0 निकली भाजपा की भव्य रैली राजनांदगांव। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल ने पूर्व सीएम डा रमन सिंह व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय की उपस्थिति में नामांकन दाखिल किया।
नामांकन से पूर्व राजनांदगांव के सिंधु भवन में भाजपा के दिग्गज नेताओं की उपस्थिति में सभा सम्पन्न हुई। आयोजित सभा में अपने सँबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने कहा कि हाल ही में देश के चार राज्यों में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है। देश की जनता भाजपा के साथ है। इसी तरह खैरागढ़ उपचुनाव में भी जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिलेगा।
पूर्व सीएम रमन सिंह ने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि इस चुनाव को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंकनी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जनघोषणाओं को पूरा नहीं किया। शराबबंदी की बात कही गई थी, लेकिन होली में पहली बार 1500 करोड़ की शराब सरकार ने बेची। प्रदेश में सरकार का नहीं माफियाओं का राज है। पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि खैरागढ़ उपचुनाव जीतना है, इसी संकल्प को लेकर मैदान में जाना है। नेताओं के जोशीले भाषण से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने रैली में जमकर नारेबाजी कर उत्साह दिखाया। रैली मे वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचँद पारख,जिला भाजपाध्यक्ष मधुसूदन यादव,सांसद सन्तोष पान्डे, पूर्व अध्यक्ष सन्तोष अग्रवाल , अशोक चौधरी, राजेन्द्र गोलछा,नीलू शर्मा , रामजी भारती,अभिषेक सिंह ,जिला पंचायत अध्यक्ष गीता साहू,कोमल सिंह राजपूत, कमल सोनी, अमर लालवानी,योगेश खत्री,गप्पु सोनकर,शिव वर्मा ,मधु बैद,किशुन यदु, त्रृषि चौधरी मिथलेश्वरी वैष्णव ,विनोद खांडेकर सहित जिले से आये विभिन्न भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।इससे पहले पूर्व सीएम रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के साथ ही अन्य नेताओं के राजनांदगांव पहुंचने पर उत्साहित कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। रैली की शक्ल में भाजपा कार्यकर्ता नेताओ के साथ जिला कार्यालय पहुँचे।इसके बाद पुलिस सुरक्षा के चलते चुनिदा भाजपा नेता मुख्य द्वार से अन्दर पहुंच पाये। जिला पंचायत स्थित सभागृह में पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल ने पूर्व सीएम व राजनांदगांव विधायक डा रमन सिंह व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय की उपस्थिति मे रिटनिग आफिसर लोकेश चन्द्रकर के समक्ष नामांकन पर्चा दाखिल किया। पत्रकारो से बात करते हुए खैरागढ़ विधानसभा प्रत्याशी कोमल जंघेल ने कहा कि जनता ने भूपेश सरकार के काम को देखा है।आज भी बहुत सारे कार्य खैरागढ़ विधानसभा मे अधूरे है ।इस सरकार की अब तक की चल रही योजनाओं से आम जनता का भला नही होने वाला है। जनता खैरागढ़ मे परिवर्तन चाहती है और मुझे जनता का आशीर्वाद मिलेगा।

Share This: