मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन,विधानसभा घेराव करेगी भाजपा

Date:

रायपुर। मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन को लेकर भारतीय जनता पार्टी कल बुधवार को विधानसभा का घेराव कर बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने वाली है । इसमें प्रदेश भर के हितग्राहियों को भी आमंत्रित किया गया है । घेराव के पहले विधानसभा के पास पिरदा चौक में एक आम सभा होगी । इस घेराव कार्यक्रम में भाजपा पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रधुवार दास और प्रदेश प्रभारी ओम माथुर सहित प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे । भाजपा ने दावा किया कि प्रदर्शन में एक लाख लोग शामिल होंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बताया कि घेराव के पहले हर जिले से आने वाले इस योजना के कुछ हितग्राहियों का भारतीय जनता पार्टी के नेता पैर धोकर स्वागत करेंगे ।
बता दें कि भाजपा मोर आवास मोर अधिकार मोर आवास, मोर अधिकार के मुद्दे को लेकर भाजपा 15 मार्च को विधानसभा का घेराव करेगी। भाजपा का आरोप है कि भूपेश सरकार ने मोर आवास, मोर अधिकार के तहत बनने वाले मकानों का निर्माण रोक कर रखा है। केंद्र सरकार ने आवास के लिए पैसा तो भेजा, लेकिन राज्य सरकार ने वह पैसा गरीबों तक नहीं पहुंचने दिया। भाजपा सरकार बनी तो 16 लाख गरीब परिवारों को आवास मुहैया कराया जाएगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related