Parliament Winter Session LIVE: लोकसभा में पीएम मोदी का संबोधन जारी, कहा- हमारा संविधान भारत की एकता का आधार

Date:

Parliament Winter Session LIVE: संसद का शीतकालीन सत्र शुरू से हंगामेदार रहा है, लेकिन अगले दो दिन काफी अहम होने वाले हैं। संविधान के 75 साल को लेकर संसद में हो रही चर्चा का हिस्सा लेते हुए पीएम मोदी ने कहा,” भारत का लोकतंत्र बहुत समृद्ध रहा है। महान उपलब्धियों के लिए हर भारतीयों को नमन। विश्व के सबसे महान लोकतंत्र की यात्रा। देश का हर नागरिक हर कसौटी पर खरा उतरा।”

देश के नागरिकों का आदरपूर्वक नमन करता हूं: पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा,”75 वर्ष की ये उपलब्धि असाधारण है। जब देश आजाद हुआ और उस समय भारत के लिए जो-जो संभावनाएं व्यक्त की गई थी उन संभावनाओं को निरस्त करते हुए, परास्त करते हुए भारत का संविधान हमें यहां तक ले आया है। इसलिए इस महान उपलब्धि के लिए, संविधान निर्माताओं के साथ-साथ देश के कोटि-कोटि नागरिकों का आदरपूर्वक नमन करता हूं।”

हमारे संविधान निर्माताओं की दीर्घ दृष्टि के योगदान से हम आगे बढ़ रहे हैं: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा,”संविधान के 75 वर्ष की यात्रा यादगार यात्रा है और विश्व के सबसे महान और विशाल लोकतंत्र की यात्रा है। इसकी मूल में हमारे संविधान निर्माताओं की दीर्घ दृष्टि, हमारे संविधान निर्माताओं के योगदान और जिसको लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं, ये 75 वर्ष पूर्ण होने पर एक उत्सव मनाने का पल है।”

देश का हर नागरिक हर कसौटी पर खरा उतरा: पीएम मोदी

संविधान के 75 साल को लेकर संसद में हो रही चर्चा का हिस्सा लेते हुए पीएम मोदी ने कहा,” भारत का लोकतंत्र बहुत समृद्ध रहा है। महान उपलब्धियों के लिए हर भारतीयों को नमन। विश्व के सबसे महान लोकतंत्र की यात्रा। देश का हर नागरिक हर कसौटी पर खरा उतरा।”

https://www.youtube.com/live/gIQx3ZQUYxo?si=Wh7VFJk5UxAq0bbI

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

Toll Tax : नेशनल हाईवे पर बंद होगी ये सुविधा, अब FASTag-UPI बनेंगे सहारा

नई दिल्ली : देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर...

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीर कुटियों को वाद्ययंत्रों के लिए 4.25 लाख रुपए वितरित किए

  कवर्धा: उपमुख्यमंत्री और कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने...