PARLIAMENT WINTER SESSION : 1 दिसंबर से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PARLIAMENT WINTER SESSION : Parliament’s winter session will begin on December 1, President Draupadi Murmu has given approval.

नई दिल्ली, 8 नवंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसदीय कार्य की आवश्यकताओं के तहत 1 दिसंबर से 19 दिसंबर 2025 तक संसद के शीतकालीन सत्र बुलाने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस निर्णय के साथ ही सत्र की आधिकारिक घोषणा हो गई है।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए कहा, “भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 1 दिसंबर 2025 से 19 दिसंबर 2025 तक शीतकालीन सत्र बुलाने के सरकार के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। हम एक रचनात्मक और सार्थक सत्र की आशा करते हैं जो हमारे लोकतंत्र को मज़बूत करे और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करे।”

बताया जा रहा है कि इस सत्र में बिहार चुनाव के बाद राजनीतिक समीकरणों, प्रमुख विधायी कार्यों और राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा, नए वर्ष से पहले कई महत्वपूर्ण बिलों और नीतिगत प्रस्तावों पर बहस और निर्णय की संभावना है।

संसद का शीतकालीन सत्र आमतौर पर वर्ष के अंतिम महीनों में आयोजित किया जाता है और इसे आगामी बजट सत्र की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जाता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related