Parliament Monsoon Session: लोकसभा में आज दोपहर 12 बजे पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होनी थी। हालांकि, ये चर्चा अपने समय पर नहीं शुरू हो सकी। लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। विपक्ष के भारी हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा। ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले पर लोकसभा में कुल 16 घंटे की चर्चा की जानी है। इस चर्चा में पीएम मोदी भी शामिल होंगे। चर्चा की शुरुआत रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे।
READ MORE: –

