Parliament Budget Session : राहुल गांधी के बयान पर बवाल … स्पीकर पर फेंके गए पेपर, 8 सांसद सस्पेंड

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Parliament Budget Session : नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाषण को लेकर जबरदस्त हंगामा बरपा हुआ है। इस बीच लोकसभा में सांसदों से आसन की ओर पेपर के टुकड़े उछाल दिए। स्पीकर को हंगामे के बीच लोकसभा की कार्रवाई कल सुबह 11 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज फिर से लोकसभा में पूर्व आर्मी चीफ मनोज नरवणे की अप्रकाशित किताब के उद्धरण को लेकर बोल रहे थे। इसे लेकर स्पीकर ने उन्हें बोलने से रोक दिया और दूसरे सांसदों को बोलने का मौक दे दिया। लेकिन हंगामे की वजह से कई बार सदन का कार्यवाही को रोकना पड़ा। इसी बीच सांसदों ने स्पीकर की चेयर की ओर फटे हुए कागज के टुकड़े उछाल दिए।

8 सांसद का निलंबन

स्पीकर ने कागज फेंकने को लेकर चमाला किरण रेड्डी, वेकंटरमन, गुरजीत औजला, मणिकम टैगोर, राजा वडिंग और हिबी ईडन, प्रशांत पडोले, डीन कुरियाकोस को पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया। गौरतलब है कि सांसदों ने निलंबन के बाद एक बार और स्पीकर चेयर की ओर कागज के टुकड़े उछाले।

किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर बोला हमला

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर हमला बोला। रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की ‘अप्रकाशित किताब’ से जुड़े एक मैगजीन आर्टिकल का हवाला दे रहे हैं। रिजिजू ने राहुल पर सदन की कार्यवाही को बाधित करने का आरोप लगाया। आसन पर बैठे कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने जब राहुल गांधी को बोलने के लिए आमंत्रित किया, तो राहुल ने नेशनल सिक्योरिटी का हवाला देकर अपनी बात रखने की कोशिश की। राहुल ने कहा कि यह चीन और पाकिस्तान से साथ जुड़ा नेशनल सिक्योरिटी का विषय है। रिजिजू ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि हम सुनने के लिए बैठे हैं, उस विषय को छोड़ना चाहिए।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

KHAMENEI FUNERAL : 4 महीने बाद खामेनेई की विदाई

KHAMENEI FUNERAL : Khamenei's farewell after 4 months रायपुर डेस्क।...

UAPA TERRORIST LIST 2026 : 23 आतंकियों को घोषित किया गया आतंकी

UAPA TERRORIST LIST 2026 : 23 terrorists declared terrorists रायपुर।...

BADRINATH DONATION CONTROVERSY : बद्रीनाथ में भी चंदा कांड?

BADRINATH DONATION CONTROVERSY : Donation scandal in Badrinath too? रायपुर...