2 अलग-अलग सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत, एक युवक की हालत गंभीर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कोंडागांव: जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जिसमें 2 अलग-अलग हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार युवक और एक महिला शामिल है। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना धनोरा के समीप कररापारा गांव में हुआ है। जहां 3 युवक बाइक में सवार होकर मोदे गांव से इरागांव की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक सवार युवक और महिला की भिड़त उनसे हो गई। जिसमें 3 युवक और एक महिला की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। जिसे कोंडागांव जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा एक और सड़क हादसा नेशनल हाईवे में हुआ जिसमें ट्रक ने एक इनोवा कार को टक्कर मार दी। जिसमें मौके पर ही इनोवा चालक युवक की मौत हो गई।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related