OYO’s NEW RULES: Before taking your girlfriend to OYO, read the new rules…
नई दिल्ली। होटल बुकिंग प्लेटफॉर्म OYO ने नए साल में एक बड़ा बदलाव करते हुए अविवाहित जोड़ों के होटल बुकिंग पर रोक लगाने का फैसला किया है। इस नए नियम की शुरुआत उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर से की जा रही है, जहां ओयो से जुड़े सभी होटलों को इस गाइडलाइन का तत्काल पालन करने का निर्देश दिया गया है।
शादी का प्रमाण पत्र अनिवार्य
OYO की नई गाइडलाइंस के मुताबिक, अब किसी भी जोड़े को होटल में चेक-इन करने के लिए शादी का प्रमाण पत्र या रिश्ते का वैध प्रमाण प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। यह नियम ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग दोनों पर लागू होगा।
मेरठ से शुरू होगा नया नियम, अन्य शहरों में भी हो सकता है लागू
OYO ने स्पष्ट किया है कि पहले यह नियम मेरठ में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू किया जाएगा। इसके बाद फीडबैक और इसके प्रभाव का आकलन कर इसे अन्य शहरों में भी लागू किया जा सकता है।
स्थानीय समूहों के दबाव में आया बदलाव?
रिपोर्ट्स के अनुसार, स्थानीय समाजिक समूहों और नागरिक संगठनों ने ओयो प्रबंधन से अपील की थी कि अविवाहित जोड़ों को होटल रूम न दिए जाएं। इस मांग को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने यह सख्त फैसला लिया है।
ग्राहकों में भरोसा बढ़ाने का प्रयास
OYO का मानना है कि यह कदम ग्राहकों के भरोसे को मजबूत करने और होटल के वातावरण को अधिक सुरक्षित और पारिवारिक बनाने में मददगार साबित होगा।
OYO का वैश्विक विस्तार
OYO सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि 30 से अधिक देशों में अपनी सेवाएं प्रदान करता है। कंपनी के नेटवर्क में 1.50 लाख से ज्यादा होटल्स और होम स्टे शामिल हैं। OYO की सेवाएं इंडोनेशिया, मलेशिया, अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, ब्राजील जैसे देशों में भी उपलब्ध हैं।
क्या कहती है OYO मैनेजमेंट?
कंपनी का कहना है कि यह बदलाव स्थानीय आवश्यकताओं और ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया गया है। साथ ही कंपनी ने साफ किया है कि नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
अब सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि क्या यह नियम अन्य शहरों में भी लागू होगा या नहीं।
