शादी के दूसरे दिन भागकर प्रेमी संग की थी शादी, अब घर में मिली खून से लथपथ लाश, पुलिस जांच में जुटी

Date:

बिलासपुर 12 नवंबर 2023।शादी के बाद प्रेमी संग शादी करने वाली महिला की हत्या हो गयी है। घटना बिलासपुर के पचपेड़ी के जलसो गांव की बतायी जा रही है। महिला का नाम श्वेता हैं। जांजगीर-चांपा जिले के भैंसो लोहर्षि में रहने वाली श्वेता की शादी 2019 में हुई थी। शादी के दो दिन बाद ही वह अपने ससुराल से भागकर प्रेमी योगेंद्र कुर्रे के पास चली गई। मायके वालों ने पति योगेंद्र पर हत्या का आरोप लगाय है।

जानकारी के मुताबिक पति योगेंद्र कुर्रे (25) पचपेड़ी में च्वाइस सेंटर चलाते हैं।उनके पति जब घर लौटे तो उन्होंने देखा की महिला खुन से लथपथ थी। वहीं महिला के मायके के स्वजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए महिला की पति सहित ससुराल को लोगों को गिरफ्तार किये जाने की मांग की है। इधर पति का कहना है कि वो जब घर पहुंचे तो पत्नी की हत्या की जा चुकी थी।

पुलिस ने पीएम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। मायके वालों ने बताया कि श्वेता ने शुक्रवार की शाम अपनी मां को काल किया। उसने करीब 30 मिनट अपनी मां से बात की। इसके कुछ ही देर बाद योगेंद्र ने श्वेता की मौत की सूचना दी। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए योगेंद्र और उसके परिवार वालों की गिरफ्तारी की मांग की है। जानकारी के मुताबिक श्वेता शादी के बाद  योगेंद्र के साथ रह रही थी। लोगों ने बताया कि कुछ दिनों से योगेंद्र और श्वेता की छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता था।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

Naxal मुठभेड़: सुरक्षा बलों और माओवादी के बीच जबरदस्त टकराव, 5 नक्सली ढेर

बीजापुर: बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही...

KABIRDHAM EMERGENCY SERVICE : 112 सेवा पटरी से उतरी …

KABIRDHAM EMERGENCY SERVICE : 112 service derailed... कबीरधाम। जिले में...