10नवंबर को दुर्ग में कांग्रेस की बैठक, पुनिया, भूपेश व मरकाम करेगें शिरकत

Date:

रायपुर। 10 नवंबर को राजीव भवन दुर्ग में कांग्रेस की बैठक आयोजित किया गया है। जिसमें कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश प्रभारी सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का विशेष रूप से शिरकत करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में कांग्रेस सदस्यता अभियान, आज़ादी के 75 वें वर्ष के अवसर पर मनाए जा रहे हीरक जयंती महोत्सव तथा प्रस्तावित जनजागरण अभियान पर चर्चा की जावेगी। श्री शुक्ला ने आगे बताया कि बैठक से पूर्व सुबह 11 बजे महात्मा गांधी सभागार सिविक सेंटर भिलाई में हीरक जयंती महोत्सव के अन्तर्गत प्रख्यात गांधीवादी, विचारक व वक्ता पुरुषोत्तम अग्रवाल का व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें सभी कांग्रेसजनों से अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील किया गया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BREAKING : कार में मिली SDO की लाश

CG BREAKING : SDO's body found in car जगदलपुर, 14...

BREAKING : 8वें वेतन आयोग पर सरकार की सफाई

BREAKING : Government's clarification on 8th Pay Commission नई दिल्ली।...