OMG : कोरियन शख्स से ट्रैफिक पुलिस से 500 की जगह वसूला 5000, चालान की कोई रसीद भी नहीं

Date:

OMG: Korean man charged 5000 instead of 500 by traffic police, no receipt of challan

अक्सर सड़क पर यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर वाहन चालकों से जुर्माना वसूला जाता है। लेकिन दिल्ली में एक ट्रैफिक पुलिस ने जब एक विदेशी नागरिक से पैसे वसूला तो उसे सस्पेंड कर दिया गया। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के इस जवान का नाम महेश चंद बताया जा रहा है। आरोप है कि महेश चंद ने एक कोरियन शख्स से 5000 रुपये लिए और चालान की कोई रसीद भी नहीं दी।

कार में बैठे कोरियन शख्स का बिना चालान काटे उनसे 5000 रुपया वसूलने के आरोपी ट्रैफिक पुलिस के जवान का वीडियो भी सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब एक महीना पुराना है। वीडियो में नजर आ रहा है कि ट्रैफिक पुलिस का जवान कोरियन शख्स से कहता है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने की वजह से उन्हें जुर्माना देना होगा। विदेशी शख्स पहले 500 रुपये का नोट निकालता है। लेकिन इसके बाद उससे कहा जाता है कि जुर्माना 5,000 रुपया है 500 रुपया नहीं।

इसके बाद कोरियन शख्स ट्रैफिक पुलिस वाले को 5000 रुपया देता है। विदेशी नागरिक से हाथ मिलने से पहले महेश चंद पैसे लेते हैं और फिर उनका शुक्रिया अदा भी करते हैं। बताया जा रहा है कि यह सारा वाकया कार के डैशबोर्ड कैमरे में कैद हो गया था। जिसके बाद यह वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की भी इसपर नजर पड़ गई। जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने इस जवान पर कार्रवाई की। दिल्ली पुलिस ने महेश चंद को सस्पेंड कर दिया और इसकी जांच-पड़ताल शुरू की गई। पूछताछ के दौरान पुलिसवाल ने दावा किया कि वो चालान देने ही वाला था लेकिन कार चालक वहां से चला गया।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related