NSUI burns effigy of Education Minister Gajendra Yadav, alleges negligence.
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड परीक्षा के हिंदी प्रश्नपत्र के कथित लीक मामले ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में हलचल पैदा कर दी है। बता दे की छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड परीक्षा का हिंदी पेपर एग्जाम से 10 घंटे पहले लीक हो गया था। ये बात उन स्टूडेंट्स ने एक्सेप्ट की है, जिन्होंने टेलीग्राम पर एक लिंक के जरिए आया वायरल पेपर कई स्टडी ग्रुप्स पर शेयर किया था। इस मामले में FIR दर्ज कर ली गई है।
लेकिन इस मामले में फिलहाल कोई ठोस कार्रवाई अब तक नहीं की गई है। हालांकि पुलिस का कहना है की मामले की जांच की जा रही है। लेकिन इस बीच बुधवार ने NSUI के कार्यकर्ताओं ने प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव का पुतला फूंक दिया। NSUI ने पूरे मामले में स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम बनाने की मांग की है।
NSUI मंत्री बंगले का घेराव करेगी
NSUI लीडर हेमंत पाल ने कहा कि संगठन द्वारा पेपर लीक से जुड़े सभी आवश्यक सबूत प्रशासन और पुलिस को सौंप दिए गए हैं, इसके बावजूद अब तक न तो कोई ठोस कार्रवाई हुई है और न ही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया गया है। इसके बावजूद शिक्षा मंत्री का ये कहना कि भ्रम फैलाया जा रहा है, उनके खराब और लापरवाह रवैये को दर्शाता है।
NSUI ने चेतावनी दी है कि अगर पूरे मामले में जल्द एक्शन नहीं लिया गया तो, NSUI शिक्षा मंत्री के बंगले का घेराव करेगी

