प्रदेश ही नहीं, विदेशों में रहने वाले देशवासियों को भी त्वरित सेवाएं मिल रही

Date:

कलेक्टर की पहल पर तीन दिनों में ब्रिटेन की नलिनी को धमतरी से मिला राष्ट्रीयता प्रमाण पत्र

धमतरी। राज्य शासन की मंशा के अनुरूप लोगों को आवश्यक नागरिक सेवाएं समय पर मिल रही है। इसका ताज़ा और सबसे बड़ा मिसाल है कि श्रीमती नलिनी डी भाटिया को राष्ट्रीयता प्रमाण पत्र मिल गया है और वह भी तीन दिनों में। इस प्रमाण पत्र से उन्हें ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया का दर्जा मिल पाया है। दरअसल धमतरी में जन्मी श्रीमती नलिनी की शादी यूनाइटेड किंगडम में हुई है। उन्हें जब भी अपने देश आना होता था, तो वीजा, रिटर्न टिकट जैसे आवश्यक दस्तावेज दिखाना पड़ता था। ब्रिटेन में इसके लिए नई व्यवस्था के तहत अगर किसी नागरिक के पास उसके मूल देश का राष्ट्रीयता प्रमाण पत्र है, तो उसे ओसीआई का दर्जा दिया जा सकता है। इसके मद्देनजर श्रीमती नलिनी इस बार विशेष रूप से अपने देश भारत लौटी और जुलाई माह के पहले सप्ताह में अपने मायके और मूल जन्म भूमि धमतरी में कलेक्टर पी.एस.एल्मा से आकर मिली और राष्ट्रीयता प्रमाण पत्र बनाने आवेदन दी। कलेक्टर एल्मा ने इस मामले में बेहद संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धमतरी को आवश्यक दस्तावेजों की जांच करने कहा। एसडीएम डॉ. विभोर अग्रवाल बताते हैं कि उन्होंने भी फौरन दस्तावेजों को जांचा और उसे सही पाए जाने पर कलेक्टर को प्रेषित कर दिया।

नतीजन तीन दिनों के भीतर श्रीमती नलिनी का राष्ट्रीयता प्रमाण पत्र कलेक्टर ने जारी कर दिया। इससे श्रीमती नलिनी बहुत खुश हैं और यूनाइटेड किंगडम स्टेफर्डशायर जाकर उन्होंने बकायदा कलेक्टर पी.एस. एल्मा को मैसेज करके धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा है कि अब उन्हें अपने मूल भारतीय पहचान दिखाने और ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया का दर्जा पाने में बहुत मदद मिली। वे आगे मैसेज में लिखती हैं कि अपने मूल निवास स्थल धमतरी ज्यादा से ज्यादा आकर अपने देशवासियों के लिए कुछ करने की चाह रखती हैं। उन्होंने ना केवल कलेक्टर का धन्यवाद किया बल्कि ज़िला प्रशासन की त्वरित मदद की भी भूरि-भूरि प्रशंसा भी की है। यह इस बात का सबूत है कि हम प्रदेश में ही नहीं, बल्कि विदेश में रहने वाले देशवासियों को भी त्वरित सेवाएं दे रहे हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG ACCIDENT : NH-30 पर हादसा, DRG जवान की मौत

CG ACCIDENT : Accident on NH-30, DRG jawan dies जगदलपुर।...

CENTRAL GOVERNMENT GUIDELINES : ‘वंदे मातरम्’ पहले, फिर ‘जन गण मन’

CENTRAL GOVERNMENT GUIDELINES : 'Vande Mataram' first, then 'Jana...