Nora Fatehi – Sanjay Dutt Song Controversy: नोरा फतेही और संजय दत्त के अश्लील गाने पर भड़के लोग, बैन लगाने की उठी मांग

Date:

Nora Fatehi – Sanjay Dutt Song Controversy: People Outraged Over Nora Fatehi and Sanjay Dutt’s ‘Obscene’ Song; Demands for a Ban Surface

Nora Fatehi – Sanjay Dutt Song Controversy : संजय दत्त और नोरा फतेही पर फिल्माए हालिया रिलीज गाने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का नया गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। नोरा फतेही पर फिल्माया गया यह गाना म्यूजिक डायरेक्टर अर्जुन जन्या का है लेकिन इसकी फूहड़ लिरिक्स की वजह से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इसे लेकर खूब आलोचना हो रही है। अब नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन (एनएचआरसी) ने इस गाने को लेकर फिल्म के मेकर्स को नोटिस भेजा है। इसकी लिरिक्स को डबल मीनिंग और वल्गर बताया गया है। फिल्म का निर्देशन प्रेम ने किया है जबकि इस गाने के हिंदी लिरिक्स में रकीब आलम का नाम है जो इससे पहले पुष्पा के गाने हिंदी में लिख चुके हैं।

NHRC ने भी दिया कड़ा रिएक्शन 

इस पूरे विवाद पर नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन (NHRC) के सदस्य ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और नाराजगी जताते हुए कहा, ‘कौन है जो अपने सभ्य परिवार के साथ बैठकर इसे देख सकता है?’

बैन की भी उठी मांग

फैंस और सेलेब्स के सोशल मीडिया पर विरोध करने के बाद ये गाना एक वकील तक भी पहुंच गया। जिसके बाद उन्होंने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) में शिकायत दर्ज कराते हुए इसे बैन करने की मांग की।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गाने के लिरिक्स और वीडियो बहुत अश्लील और आपत्तिजनक हैं, जो समाज पर गलत असर डाल सकते हैं, खासकर बच्चों और युवाओं पर। इतना ही नहीं, शिकायत को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तक भी भेजा गया और इस पर जल्द कार्रवाई की मांग की गई।

 

गाने को यूट्यूब से हटाया 

गाने को लेकर इतना विरोध होने के बाद मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया, बल्कि उन्होंने चुपके से इस गाने को यूट्यूब से ही हटा दिया। अब यूट्यूब पर ‘सरके चुनर तेरी सरके’ सर्च करने पर या तो गाना दिखाई नहीं दे रहा है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related