New Rules 2023: ऑनलाइन पेंमेंट से लेकर व्हाट्सएप तक 1 जनवरी से बदल गए ये नियम, जान लें वरना हो सकती है परेशानी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नए साल की शुरुआत हो चुकी है। नए साल में गूगल, व्हाट्सप्प और ऑनलाइन पेमेंट जैसी सर्विसेस में बदलाव किए गए हैं। जो की आज से लागु हो चुके है। यदि आप खरीदारी के लिए ऑनलाइन पेमेंट का इस्तेमाल करते हैं या फिर लैपटॉप पर ऑनलाइन सर्चिंग के लिए गूगल सर्विस क्रोम का इस्तेमाल करते हैं या मैसेजिंग और चैटिंग के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए ये नियम जान लेना बेहद जरूरी हो जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…

इन स्मार्टफोन में नहीं चलेगा Whatsapp

नए साल में 49 स्मार्टफोन में व्हाट्सएप का समर्थन नहीं मिलेगा। इन फोन में एपल आईफोन भी शामिल हैं। दरअसल, हर साल व्हाट्सएप कई सारे पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए अपना सपोर्ट बंद कर देता है। पहले से इंस्टॉल एप काम करता रहता है लेकिन अपडेट ना मिलने की वजह से एप को नए फीचर्स नहीं मिल पाते हैं और सिक्योरिटी का खतरा रहता है।

इन लैपटॉप में नहीं चलेगा गूगल क्रोम

यदि आपके लैपटॉप/डेस्कटॉप में विंडोज 7 और 8.l वर्जन है, तो आप इसमें गूगल क्रोम का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। दरअसल, गूगल इस साल से विंडोज 7 और 8.l वर्जन के लिए क्रोम सपोर्ट बंद कर रहा है। यदि आप अपने सिस्टम को नए विंडोज के साथ अपग्रेड करते हैं तो आप गूगल क्रोम का इस्तेमाल कर सकेंगे।

बंद होगी गूगल की यह सर्विस

नए साल में गूगल अपनी गेमिंग सर्विस Stadia को बंद कर रहा है। इस क्लाउड गेमिंग सर्विस को 19 नवंबर 2019 को ही लॉन्च किया गया था। बताया जा रहा है कि गूगल की गेमिंग सर्विस Stadia को कम लोकप्रियता की वजह से बंद किया जा रहा है। यह गेमिंग सर्विस केवल 18 जनवरी 2023 तक लाइव रहेगी।

ऑनलाइन पेमेंट

यदि आप खरीदारी या ऑनलाइन पेमेंट के लिए कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको अब ज्यादा मेहनत करने पड़ेगी। दरअसल, 1 जनवरी 2023 से गूगल कार्ड नंबर और एक्सपायरी डेट जैसी कार्ड डिटेल को सेव नहीं कर सकेगा। यानी आपको कार्ड डिटेल हम बार के ट्रांजेक्शन के लिए फिल करनी होगी। बता दें कि आरबीआई ने ऑनलाइन पेमेंट को सुरक्षित बनाने के लिए नए गाइडलाइंस जारी किए हैं और यह उनमें से एक है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG MAHTARI VANDAN YOJANA: KYC के नाम पर निकाली 980 बोरी खाद! 

    CG Mahtari Vandan Yojana: 980 bags of fertilizer siphoned...

CG VIDHANSABHA: वेदांता हादसे पर विपक्ष का वाकआउट! 

CG Vidhansabha:Opposition stages walkout over Vedanta accident!     CG VIDHANSABHA: छत्तीसगढ़...

STOCK MARKET CRASH: भारतीय शेयर बाज़ारों में गिरावट! 

STOCK MARKET CRASH: Decline in Indian stock markets!     STOCK MARKET...