Nepal Landslide: नेपाल में लगातार 2 बार हुई लैंडस्लाइड, एक ही परिवार के पांच सदस्यों सहित 7 की मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

काठमांडू। पश्चिमी नेपाल में लगातार दो बार लैंडस्लाइड हुई। लैंडस्लाइड में सात लोगों की मौत हो गई। गुल्मी जिले के मलिका ग्रामीण नगर पालिका में लैंडस्लाइड में एक घर के बह जाने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है। नगर पालिका के अध्यक्ष देवी राम आर्यल ने बताया कि भारी बारिश के कारण ये लैंडस्लाइड हुई और सभी शव बरामद कर लिए गए हैं। जिला पुलिस के प्रवक्ता इंद्र बहादुर राणा के अनुसार, स्यांगजा जिले के फेदिखोला ग्रामीण नगर पालिका में लैंडस्लाइड में एक मां और बेटी की मौत हो गई। नेपाल में 10 जून को मानसून का मौसम शुरू हुआ और ताजा मौतों के साथ, बारिश से संबंधित घटनाओं में मरने वालों की संख्या 34 तक पहुंच गई है।

नदी में जा गिरी थी यात्रियों की बस

इससे पहले मार्च में भी नेपाल के बागमती प्रांत में बड़ा सड़क हादसा हुआ था। इस हादसे में एक यात्री बस नदी में गिर गई थी। नदी में गिर जाने से एक महिला समेत कम से कम सात लोगों की मौत हो गई थी और 30 घायल हो गए थे। जानकारी के लिए बता दें कि यह बस काठमांडू जा रही थी।

 

 

ताजा खबरें

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related