NEET UG 2024: छत्‍तीसगढ़ के युवाओं में डॉक्टर बनने का क्रेज, इस साल 43 हजार स्टूडेंट ने किया आवेदन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

NEET UG Exam 2024 : युवाओं का मेडिकल के प्रति रुझान बढ़ता जा रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पांच वर्ष पहले प्रदेश से लगभग 28 हजार अभ्यर्थी नीट परीक्षा देते थे, लेकिन इस वर्ष यह आकंड़ा लगभग 43 हजार पहुंच गया है। बता दें कि प्रदेश में 13 मेडिकल कालेज हैं, जिनमें 10 शासकीय और तीन निजी कालेज है। इनमें 1,910 सीटें हैं। इनमें 1,460 शासकीय और 450 सीटें निजी कालेजों में हैं। नीट के लिए आए आवेदनों से तुलना करें तो सरकारी कालेज की एक सीट के लिए लगभग 30 उम्मीदवार है। पूरी सीटों के अनुसार देखा जाए तो छात्रों की संख्या 22 गुना ज्यादा है। नीट में स्पर्धा वर्ष प्रति वर्ष बढ़ रही है। नीट के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है।

परीक्षा देने वालों की संख्या 50 प्रतिशत बढ़ी

पिछले पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ से परीक्षा देने वालों की संख्या में 50 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोत्तरी हुई है। बीते वर्षों की तुलना में इस वर्ष नीट यूजी के लिए सबसे ज्यादा पंजीयन हुए हैं। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट (नीट) यूजी-2024 पांच मई को होने वाली है। इसके लिए रायुपर भिलाई-दुर्ग, बिलासपुर को मिलाकर प्रदेश में कुल 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वर्ष 2019 में प्रदेश के 28,391 छात्रों ने नीट के लिए रजिस्टर किए थे और इस साल 43,000 से ज्यादा आवेदन आए हैं।

नीट में लड़कियां ज्यादा

मेडिकल प्रवेश परीक्षा में लड़कों की तुलना में लड़कियों का प्रदर्शन पिछले वर्षों में अच्छा रहा है। इस वर्ष भी मेडिकल को लेकर लड़कियों का रुझान ज्यादा है। नीट के के लिए 57.2 प्रतिशत लड़कियां और 42.8 प्रतिशत लड़कों ने आवेदन किया है। वहीं 2023 में 56.7 प्रतिशत और 2022 में 53.5 प्रतिशत लड़कियां परीक्षा में शामिल हुई थी। 2019 से यह ट्रेड चल रहा है, जिसमें परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों में 50 प्रतिशत से ज्यादा लड़कियां है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related