एनसीआरबी ने जारी किए 2021 के आंकड़े, छत्तीसगढ़ में दुर्घटना मृत्युदर देश में सबसे ज्यादा

Date:

छत्तीसगढ़ : देश में सबसे ज्यादा आकस्मिक मौतें छत्तीसगढ़ में हो रही है। एक लाख की जनसंख्या पर देश में आकस्मिक मौतों का राष्ट्रीय औसत 29.1 है जबकि छत्तीसगढ़ में यह 59.2 है। डेथ रेट के मामले में छत्तीसगढ़ के बाद पुदुच्चेरी, अंडमान एवं निकाेबार, हरियाणा, लद्दाख, मप्र, महाराष्ट्र, ओडिशा, हिमाचल और केरल हैं। प्रदेश में 2021 में सांप्रदायिक दंगा के पांच प्रकरण दर्ज किए गए हैं। बीते तीन-चार वर्षों में पहली बार राज्य में इतनी संख्या में सांप्रदायिक दंगे हुए हैं।

छत्तीसगढ़ में एक भी बाल मजदूर नहीं है। पिछले तीन साल में किडनी-लीवर जैसे किसी भी महत्वपूर्ण अंगों की तस्करी की एक भी घटना सामने नहीं आई है। देश के दूसरे राज्यों में स्थिति उलट है। वहां अंगों की तस्करी बढ़ी है। इसमें तेलंगाना सबसे आगे हैं। एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार पड़ोसी राज्यों मप्र, यूपी, बिहार, महाराष्ट्र की तुलना में छत्तीसगढ़ में दूसरे अपराध भी कम हुए हैं। एनसीआरबी ने सोमवार को देश के 28 राज्य और 8 केंद्र शासित राज्यों में पिछले साल की आपराधिक घटनाओं के आंकड़े जारी किए हैं।

कुल अपराध

वर्ष दर्ज अपराधों की संख्या

2021 70,519

2020 65,216

2019 61,256

अपराध दर्ज संख्या

हत्या 1,057

हत्या का प्रयास 691

दुष्कर्म 1,093

दहेज हत्या 65

बलवा 904

डकैती 553

महिला उत्पीड़न 1,020

फर्जीवाड़ा 379

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related