नक्सलियों ने बैनर लगाकर सड़क-पुलिया कार्य बंद करने दी चेतावनी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नारायणपुर। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विगत कुछ दिनों से नक्सलियों द्वारा छुटपुट वारदात के साथ बैनर पोस्टर लगाने जैसे गतिविधियों से अपनी मौजूदगी से भय का वातावरण बनाने में लगे हुए हैं। नक्सल प्रभावित ग्राम बड़े जम्हरी और र्बोंड के बीच में नक्सलियों ने ग्राम पंचायत करमरी में किए जा रहे कार्यों को बंद करने की चेतावनी का बैनर लगाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने ग्राम पंचायत करमरी रेंगाबेडा में चल रहे सीसी सड़क पुलिया निर्माण कार्य को बंद करने की चेतावनी दी है। ज्ञात हो कि करमरी ग्राम पंचायत घुर नक्सल प्रभावित इलाका होने के कारण विकास कार्य नही हो पाते थे, लेकिन प्रशासन और पुलिस की पहल के बाद इस इलाके में सड़को निर्माण किया जा रहा है। ग्राम बोरंड से गोंगला, गोगला से हलामी मुंजमेटा तक सड़क निर्माण, करमरी से इकोड़ी और ताड़ोनार से महिमा गवाडी तक सड़क निर्माण कार्य होने से इलाके से नक्सलियों का भय ग्रामीणों के जहन से निकलने लगा था।
स्थनीय ग्रामीण भी मुख्यधारा से जुड़कर विकास कार्यों में सहभागिता कर रहे है, जिससे बौखलाये नक्सलियों ने पहले सरपंच पति की हत्या कर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों में विकास से जुडऩे का विश्वास नक्सलियों के भय पर भारी पड़ा और विकास कार्य पुन: शुरू हो गए जिससे अब नक्सली बैनर लगाकर निर्माण कार्य बंद करने की चेतावनी दे रहे है और रिहायशी इलाके में बैनर लगाकर अपनी उपस्थिति भी दर्ज करा रहे है, ताकि लोगो में भय का माहौल बना रहे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related