दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने गोपनीय सैनिक को उतारा मौत के घाट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

दंतेवाड़ा: जिले के टेटम गांव में बीती रात नक्सलियों ने गोपनीय सैनिक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी है. जिसकी पुष्टि खुद दंतेवाड़ा एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने की. जानकारी के मुताबिक टेटम के पूर्व सरपंच का बेटा मृतक उमेश मरकाम गोपनीय सैनिक के रूप में काम कर रहा था. जिसके कारण नक्सलियों ने उसकी हत्या कर दी है. इस वारदात को नक्सलियों के कटेकल्याण एरिया कमेटी ने अंजाम दिया है

टेटम गांव में सुरक्षाबल के कैंप लगने के बाद यह पहली बड़ी घटना है. इस घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षाबल के जवानों को घटना स्थल के लिए रवाना किया गया. जहां जवानों की ओर से मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related