Naxali News:   नक्सली रामधेर ने साथियों संग किया आत्मसमर्पण, 50 लाख का था इनाम 

Date:

Naxali News: पखांजूर। उत्तर बस्तर में बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्षेत्र में सक्रिय सीसी मेंबर रामधेर ने अपने 50 नक्सली साथियों के साथ महला कैंप में आत्मसमर्पण कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, सभी नक्सलियों पर कुल मिलाकर 50 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

जानकारी के मुताबिक, रामधेर लंबे समय से बस्तर क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों का नेतृत्व कर रहा था। आत्मसमर्पण के दौरान सभी नक्सलियों ने मुख्यधारा में लौटकर समाज की सेवा करने की इच्छा जताई।

पुलिस अधिकारियों ने इसे सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी बताया है और कहा है कि लगातार चल रहे जन-जागरूकता अभियान और आत्मसमर्पण नीति का यह सकारात्मक परिणाम है। प्रशासन ने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को पुनर्वास योजना का लाभ देने की बात कही है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related