NAXAL NEWS:  सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी… नक्सलियों की हथियार फैक्ट्री ध्वस्त, 17 रायफल और भारी मात्रा में उपकरण बरामद

Date:

NAXAL NEWS: सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता मिली है। DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप) की टीम ने गोमगुड़ा इलाके के घने जंगलों में नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर उसे ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान 17 रायफल, हथियार बनाने की मशीनें, गन पार्ट्स और भारी मात्रा में निर्माण सामग्री बरामद की गई है।

 

यह ऑपरेशन वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे एंटी नक्सल अभियान का हिस्सा था। पुलिस के अनुसार, लगातार चल रहे इन अभियानों से नक्सलियों को भारी नुकसान पहुंचा है और वे अब दबाव में हैं।

 

खुफिया सूचना पर चला सटीक ऑपरेशन

3 नवंबर 2025 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर DRG टीम ने गोमगुड़ा क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान टीम को जंगल में नक्सलियों द्वारा संचालित अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री मिली। प्रारंभिक जांच में पता चला कि नक्सली इस फैक्ट्री में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए हथियार और विस्फोटक सामग्री तैयार कर रहे थे।

 

बरामद हथियार और उपकरणों की सूची

फैक्ट्री से बरामद वस्तुओं में —

 

BGL रॉकेट लॉन्चर: 1 नग

 

BGL लॉन्चर: 6 नग

 

12 बोर राइफल: 6 नग

 

सिंगल शॉट राइफल: 3 नग

 

देशी कट्टा: 1 नग

 

BGL बैरल: 3 नग

 

 

इसके अलावा बड़ी मात्रा में ग्राइंडर, वेल्डिंग शील्ड, हैंड ड्रिल (बड़ी व छोटी), टेबल वाइस, बैरल पार्ट्स, बिजली के तार, लोहे के पाइप और अन्य हथियार निर्माण उपकरण भी जब्त किए गए हैं।

 

सुरक्षाबलों ने मौके पर फैक्ट्री को नष्ट कर दिया है और पूरे क्षेत्र में सर्च अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई नक्सलियों के लिए बड़ा झटका साबित होगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related