CG BREAKING : नक्सलियों का ‘ब्रेन’ गिरफ्तार

Date:

CG BREAKING : Naxalite ‘brain’ arrested

जगदलपुर। बस्तर के नक्सल मोर्चे से एक बड़ी खबर सामने आई है। माओवादियों का सबसे बड़ा रणनीतिकार और संगठन का ‘ब्रेन’ कहे जाने वाले गणपति को नेपाल से गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक गणपति माओवादी संगठन का पोलित ब्यूरो मेंबर रहा है और साल 2004 से 2018 तक सेंट्रल कमेटी का सचिव भी रह चुका है। सुरक्षा एजेंसियों के लिए वह लंबे समय से सबसे बड़े टारगेट्स में शामिल था।

गणपति की गिरफ्तारी को नक्सली संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक यह कार्रवाई नक्सल नेटवर्क पर अब तक का सबसे बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

इधर बस्तर में नक्सलियों के कमजोर पड़ने के संकेत भी मिल रहे हैं। खबर है कि पूर्वी बस्तर डिवीजन कमेटी के करीब 15 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। ये सभी हथियारों के साथ सरेंडर करने पहुंचे हैं।

पुलिस जल्द ही इन सभी नक्सलियों को मीडिया के सामने पेश कर सकती है। लगातार हो रही कार्रवाई और सरेंडर की घटनाओं से बस्तर में नक्सलियों की पकड़ कमजोर होती नजर आ रही है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related