बिटिया जन्मोत्सव पर नवसृजन मंच ने किया 101 बेटियों के माता-पिता का सम्मान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

00 9 महिलाओं का अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धियों के लिए किया गया सम्मानित
रायपुर।  
सामाजिक सँस्था नवसृजन मंच द्वारा बहुआयामी आयोजन बिटिया जन्मोत्सव के अंतर्गत 101 बेटियों के माता पिता का सम्मान किया गया गया । 9 महिलाओं का अलग-अलग क्षेत्रो में उपलब्धियों के लिए सम्मान हुआ।
संस्था नवसृजन के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने बताया की बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने संस्था पिछले 5 वर्षों से यह आयोजन कर  रहा है जिसमे अब तक कई परिवारों को इस आयोजन के अन्तर्गत सम्मानित किया जा चुका है.वृंदावन हाल सभागार में सम्पन्न हुए आयोजन में कार्यक्रम की मुख्यातिथि डॉ अनु नागरकर सीनियर स्पीच लेंग्वेज पैथोलॉजिस्ट एंड आडियो लॉजिस्ट उपस्थित रही. 6 माह से भी कम उम्र की 101 बेटियों की किलकारी से सभागर गुंजायमान था. कार्यक्रम के आरम्भ में  सर्वप्रथम कन्या पूजन किया गया जिसमें मां दुर्गा का स्वरूप धारण की हुई नन्ही बच्ची जसलीन कौर आकर्षण का केंद्र रही. सभी 101 नन्ही बच्चियों को माता की चुनरी ओढाई गई और उनका पूजन किया गया ,शासकीय योजनाओं की जानकारी महिला बाल विकास की अधिकारी रीता चौधरी द्वारा एवं डॉ रश्मि चावरे द्वारा आहार और पोषण संबंधित जानकारी देते हुए सभी 101 परिवारों को निशुल्क होम्योपैथिक दवाइयों का वितरण किया .सी जी नर्सिंग कालेज की छात्राओं द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय ओर लघु नाटिका का प्रस्तुतिकरण किया गया. 9 महिलाओं को अलग अलग क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए नारी शक्ति सम्मान सृजन सम्मान से सम्मानित किया गया जिसमें पत्रकारिता से सुश्री पृथा शुक्ला पुलिस विभाग टी आई योगिता खापर्डे चिकित्सा क्षेत्र से गगनजीत कौर चावला ब्रेन एंड ब्यूटी क्षेत्र से श्रीमती सोनम श्रीवास्तव विधि क्षेत्र से सुगंधा जैन साहस एवं शौर्य क्षेत्र से काजल गुर्जर कला क्षेत्र से नीता शर्मा सेवा क्षेत्र से सिस्टर नन्दा रँगारी शिक्षा क्षेत्र से श्रीमती डिम्पल कौर प्रमुख रही 101 बेटियों के माता पिता को बेटियों का जन्म उनके लिए गौरव का विषय है यह भाव लिए सम्मानपत्र दिया गया साथ ही बेबी किट जिसमे बच्ची के लालन पालन की वस्तुएं फ्रॉक साबुन पावडर खिलौने बच्चों की मच्छर दानी और अन्य वस्तुएं थी दी गई .कार्यक्रम का संचालन कांतिलाल जैन ने किया आयोजन में प्रमुख रूप से संस्था नवसृजन मंच के अमरजीत सिंह छाबड़ा,डॉ देवाशीष मुखर्जी,कांतिलाल जैन, सुनीता चंसोरिया, डॉ भारवी वैष्णब, राजेश साहू ,पदमा शर्मा ,नरेश नामदेव ,डॉ प्रीति सतपथी डॉ तृष्णा साहू ,डॉ यूलेन्द्र राजपूत ,नेहा ठाकुर ,श्रद्धा राजपूत, मनोज जैन उपस्थित थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related