राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस छत्तीसगढ़ राज्य की हिमांगी हलदर की परियोजना पुरस्कृत 

Date:

रायपुर |  राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित बाल वैज्ञानिकों के परियोजना प्रस्तुतिकरण में छत्तीसगढ़ राज्य की हिमांगी हलदर भारत माता इंग्लिश मीडियम स्कूल बिलासपुर की परियोजना ‘‘जल अमिया: एन इन्टेलीजेन्ट नेचुरल वाटर प्यूरीफायर’’ को पुरस्कृत किया गया है। यह छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गर्व की बात है।
राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित 27वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन केरल कौन्सिल ऑफ साइंस, टेक्नोलॉजी एण्ड एन्वायरमेंट द्वारा मार-इवेनियोस विद्यानगर, तिरूवनंतपुरम् में 27 से 31 दिसंबर 2019 तक किया गया था। इसमें छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य से चयनित 16 बाल वैज्ञानिकों ने अपनी परियोजनाएं प्रस्तुत की। राष्ट्रीय स्तर पर बाल वैज्ञानिकों द्वारा विभिन्न राज्यों से 650 परियोजनाएं प्रस्तुत की गई। इसमें 19 उत्कृष्ट परियोजनाओं का चयन किया गया। इस उत्कृष्ट परियोजनाओं में छत्तीसगढ़ राज्य की हिमांशी हलदर की परियोजना भी शामिल है। छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार इस राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में बाल वैज्ञानिकों के साथ राज्य समन्वयक तथा 05 शिक्षकों ने भाग लिया। सभी बाल वैज्ञानिकों को मेडल तथा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

GOVERNOR CHANGE LIST : एक झटके में कई राज्यपाल बदले …

GOVERNOR CHANGE LIST : Several governors changed in one...

RAID BREAKING : अनिल अंबानी पर ED का बड़ा छापा

RAID BREAKING : ED conducts major raid on Anil...

SUKHOI 30 CRASH : असम में सुखोई फाइटर जेट क्रैश

SUKHOI 30 CRASH : Sukhoi fighter jet crashes in...