NARENDRA MODI CANADA CALL : पीएम मोदी और कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच फोन वार्ता, G7 समिट में शामिल होने मिला न्योता

Date:

NARENDRA MODI CANADA CALL: Phone conversation between PM Modi and Canada’s new Prime Minister Mark Carney, got invitation to attend G7 Summit

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि उन्हें कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क जे. कार्नी का फोन कॉल प्राप्त हुआ। इस बातचीत में पीएम मोदी ने कार्नी को हाल ही में मिली चुनावी जीत पर बधाई दी और उन्हें इस माह कनाडा के कानानास्किस में होने वाले G7 शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रण देने पर धन्यवाद दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट में लिखा – “भारत और कनाडा जीवंत लोकतंत्र हैं जो गहरे जनसंपर्क और साझे हितों से जुड़े हैं। हम आपसी सम्मान और साझा हितों के आधार पर फिर से मजबूत सहयोग की दिशा में आगे बढ़ेंगे। G7 समिट में हमारी आगामी बैठक का इंतजार है।”

कूटनीतिक संबंधों में नया मोड़

यह कॉल ऐसे समय में आया है जब भारत-कनाडा संबंधों में हाल के वर्षों में कुछ कूटनीतिक तनाव भी देखने को मिले हैं। लेकिन इस ताज़ा संवाद से दोनों देशों के बीच सौहार्द और सहयोग की नई शुरुआत की उम्मीद की जा रही है।

क्या है G7 समिट?

G7 (Group of Seven) दुनिया की सात सबसे बड़ी उन्नत अर्थव्यवस्थाओं का समूह है, जिसमें कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम, और अमेरिका शामिल हैं। भारत को इसमें विशेष आमंत्रित देश के रूप में बुलाया गया है।

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related