MURDER UPDATE : गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली टिल्लू ताजपुरिया के हत्या की जिम्मेदारी, फेसबूक पोस्ट में लिखा ..

Date:

MURDER UPDATE: Gangster Goldie Brar took responsibility for the murder of Tillu Tajpuria, wrote in a Facebook post ..

तिहाड़ जेल में दिल्ली के टॉप गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की आज सुबह गैंगवार के चलते हत्या हो गई। टिल्लू ताजपुरिया को उसी के ऊपर वाली बैरक में कैद गोगी गैंग के 4 लोगों ने लोहे का जाल तोड़कर रॉड से मार-मारकर मौत के घाट उतार दिया। टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का फेसबुक पोस्ट सामने आया है। इस पोस्ट में गोल्डी बराड़ ने टिल्लू ताजपुरिया की हत्या की जिम्मेदारी ली है।

गोल्डी बराड़ ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा?

अपनी Facebook पोस्ट में गोल्डी बराड़ ने लिखा, “हांजी सत श्री अकाल जी… राम राम सारे भाइयों को। आज जो टिल्लू ताजपुरिया का मर्डर हुआ है तिहाड़ जेल दिल्ली में, वो हमारे भाई योगेश टुंडा और दीपक तीतर ने किया है। गोगी मान भाई के नुकसान में टिल्लू ने जिम्मेदारी ली थी और ये शुरू से हमारे भाइयों का दुश्मन था। आज गोगी मान ग्रुप वाले भाइयों ने सारे भाइयों का सिर ऊंचा कर दिया बड़े भाई गोगी का बदला लेके… और भी जो कुत्ते जिंदा रह गए हैं उनका भी नंबर जल्दी आएगा। जिस किसी का भी हाथ है हमारे किसी भाई के नुकसान में उसे कुत्ते की मौत मारेंगे।”

गैंगस्टर गोगी की कोर्ट में हत्या में शामिल था टिल्लू –

बता दें कि आज सुबह गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की तिहाड़ के अंदर 4 अन्य कैदियों ने हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि विरोधी गोगी गैंग के गुर्गे योगेश उर्फ टुंडा और दीपक उर्फ तीतर ने लोहे की रॉड से टिल्लू तेजपुरिया पर हमला किया, जिसमें टिल्लू ताजपुरिया बुरी तरह घायल हो गया। उसे डीडीयू अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। टिल्लू ताजपुरिया का असली नाम सुनील मान है। वो गैंगस्टर जितेंद्र गोगी का धुर विरोधी था, जिसकी हत्या उसने रोहिणी कोर्ट में तब करवाई थी, जब गोगी को पेशी के लिए कोर्ट में लाया गया था। बताया जाता है कि गैंगस्टर टिल्लू उस वक्त दिल्ली के मंडोली जेल में बंद था और वहीं से उसने गोगी के मर्डर की साजिश रची थी।

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related