MUKESH AMBANI : नाथद्वारा में मुकेश अंबानी का बड़ा एलान

Date:

MUKESH AMBANI : Mukesh Ambani’s big announcement in Nathdwara

नाथद्वारा (राजस्थान), 9 नवंबर। भारत के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी रविवार को राजस्थान के पवित्र तीर्थ नाथद्वारा पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान श्रीनाथजी के दर्शन किए और पूज्य विशाल बावा साहेब से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर अंबानी ने श्रीनाथजी मंदिर को 15 करोड़ रुपये का दान दिया और साथ ही एक भव्य परियोजना ‘यात्री एवं वरिष्ठ सेवा सदन’ की स्थापना की घोषणा की।

तीर्थयात्रियों के लिए आधुनिक आश्रय स्थल बनेगा सेवा सदन

यह सेवा सदन तीर्थयात्रियों और वरिष्ठ वैष्णवों के लिए एक सुसज्जित, आधुनिक और पवित्र आश्रय स्थल होगा। इसमें 100 से अधिक कमरे, 24 घंटे की मेडिकल यूनिट, नर्सिंग व फिजियोथेरेपी सेवाएं, सत्संग एवं प्रवचन हॉल, और पुष्टिमार्ग की परंपरा अनुसार थाल-प्रसाद व्यवस्था वाला भोजन क्षेत्र शामिल होगा।

इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और आध्यात्मिक वातावरण में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

तीन वर्षों में पूरा होगा 50 करोड़ का प्रोजेक्ट

यह परियोजना पूज्य विशाल बावा साहेब की प्रेरणा और अनंत अंबानी के सहयोग से साकार हो रही है। लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह सेवा सदन अगले तीन वर्षों में पूरा होने की उम्मीद है।

मुकेश अंबानी ने कहा “हमें गर्व होना चाहिए कि हम वैष्णव हैं, सनातन धर्म और आचार्य परंपरा के अनुयायी हैं। इस परियोजना में पुष्टिमार्ग की मर्यादा और पवित्रता सर्वोपरि रहे, यही मेरी विनती है।”

भक्ति, करुणा और सेवा का संगम

पूज्य विशाल बावा साहेब ने भी अनंत अंबानी के ‘वंतारा’ उपक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह विश्व स्तर पर सराहनीय पहल है। उन्होंने बताया कि नाथद्वारा का यह सेवा सदन भक्त-सेवा की भावना का जीवंत प्रतीक बनेगा, जहां हर यात्री का स्वागत श्रद्धा, करुणा और सेवा के साथ होगा।

नाथद्वारा को मिलेगी नई पहचान

श्रीनाथजी की कृपा और तीलकायत परिवार के मार्गदर्शन में बन रहा यह ‘यात्री एवं वरिष्ठ सेवा सदन’ नाथद्वारा को आध्यात्मिकता और सेवा का नया केंद्र बनाएगा “एक ऐसा स्थान, जहां भक्ति और सेवा का संगम होगा, और हर भक्त श्रीनाथजी की अनंत कृपा का अनुभव करेगा।”

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related