CM CARE HEALTH INSURANCE : सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 20 लाख रुपए तक करा सकेंगे मुफ्त इलाज, CM ने किया ऐलान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CM CARE HEALTH INSURANCE : Big gift to government employees, can get free treatment up to Rs 20 lakh, CM announced

रायपुर। CM CARE HEALTH INSURANCE  प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर आई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को ‘सीएम केयर’ नामक स्वास्थ्य बीमा योजना को मंजूरी देने की घोषणा की है। इस योजना के तहत सरकारी कर्मचारी अब 20 लाख रुपए तक का इलाज पूरी तरह कैशलेस करा सकेंगे, वहीं पेंशनर्स को 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।

CM CARE HEALTH INSURANCE  मुख्यमंत्री ने यह घोषणा भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित एमपी स्टेट एम्प्लाइज यूनियन के सम्मान समारोह में की। लंबे समय से सरकारी कर्मचारियों द्वारा स्वास्थ्य बीमा योजना की मांग की जा रही थी, जिसे अब सरकार ने स्वीकार कर लिया है।

क्या है ‘सीएम केयर’ योजना?

‘सीएम केयर’ योजना राज्य के लगभग 10 लाख कर्मचारियों, अधिकारियों और पेंशनर्स को लाभ पहुंचाएगी। यह योजना कैबिनेट की मंजूरी के बाद जल्द ही लागू की जाएगी।

योजना के तहत :

सरकारी कर्मचारी और अधिकारी : 20 लाख रुपये तक का इलाज कैशलेस करा सकेंगे

पेंशनर्स : 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा

मौजूदा व्यवस्था की तुलना में बड़ी राहत

CM CARE HEALTH INSURANCE  अभी तक सरकारी कर्मचारियों को मप्र सिविल सेवा चिकित्सा परिचर्चा नियम 2022 के तहत इलाज कराना पड़ता था, जिसमें रिम्बर्समेंट प्रक्रिया लंबी और जटिल होती थी। इलाज के बाद राशि वापस पाने के लिए विभागीय मंजूरी, मेडिकल बोर्ड की जांच, और डायरेक्टर हेल्थ से स्वीकृति लेनी पड़ती थी, जिससे समय और परेशानी दोनों लगते थे।

CM CARE HEALTH INSURANCE  लेकिन ‘सीएम केयर’ योजना के आने से कर्मचारी सीधे अस्पतालों में कैशलेस इलाज करा सकेंगे, जिससे समय बचेगा और आर्थिक तनाव से राहत मिलेगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related