KANGANA SAPA DEMAND : संसदीय प्रतिनिधिमंडल में कंगना रनौत को शामिल करने की सपा नेता की मांग

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

KANGANA SAPA DEMAND : SP leader demands inclusion of Kangana Ranaut in parliamentary delegation

रायपुर/नई दिल्ली, 19 मई। KANGANA SAPA DEMAND ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद आतंकवाद के खिलाफ भारत के सख्त रुख को वैश्विक मंचों तक पहुंचाने के लिए बनाए गए सात सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडलों को लेकर सियासत शुरू हो गई है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता और पूर्व राज्य मंत्री आईपी सिंह ने इस प्रतिनिधिमंडल में बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत को भी शामिल करने की मांग की है।

आईपी सिंह ने सोशल मीडिया साइट ‘X’ (पूर्व ट्विटर) पर कंगना को लेकर तंज कसते हुए लिखा, “शशि थरूर (तिरुवनंतपुरम) के साथ सांसदों के खास डेलिगेशन का हिस्सा कंगना रनौत (मंडी) को अवश्य बनाना चाहिए, जो विदेशों में ये बतातीं कि भारत को 2014 में कैसे स्वतंत्रता मिली।”

क्या है ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और प्रतिनिधिमंडलों की भूमिका?

‘ऑपरेशन सिंदूर’ जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना पर आतंकी हमले के बाद चलाया गया जवाबी सैन्य अभियान है, जिसमें कई आतंकी ढेर किए गए। इस हमले के बाद भारत ने आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति को वैश्विक स्तर पर स्पष्ट करने के लिए 7 अलग-अलग सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों को विदेशों में भेजने की योजना बनाई है।

KANGANA SAPA DEMAND इन प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के वरिष्ठ सांसद कर रहे हैं, जो यूरोप, अमेरिका, खाड़ी देशों, दक्षिण एशिया और अफ्रीका जैसे क्षेत्रों में भारत की ओर से कूटनीतिक संवाद करेंगे।

किन देशों में जाएंगे कौन-कौन?

बैजयंत पांडा के नेतृत्व में पहला दल सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और अल्जीरिया जाएगा।

रविशंकर प्रसाद की अगुवाई में ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, यूरोपीय संघ, इटली और डेनमार्क जाएंगे।

संजय कुमार झा की टीम इंडोनेशिया, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, जापान और सिंगापुर का दौरा करेगी।

श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में संयुक्त अरब अमीरात, लाइबेरिया, कांगो और सियरा लियोन भेजा जाएगा।

शशि थरूर की अध्यक्षता में अमेरिका, पनामा, गुयाना, ब्राजील और कोलंबिया जाएंगे।

इन प्रतिनिधिमंडलों में BJP, कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव गुट), माकपा, TMC, AIMIM, IUML, BJD और कई अन्य दलों के सांसद व वरिष्ठ राजनयिक शामिल हैं।

सियासी तंज के पीछे क्या है संदेश?

KANGANA SAPA DEMAND कंगना रनौत अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। उन्होंने कई बार कहा है कि “भारत को असली आज़ादी 2014 में मिली” — उनके इस बयान पर पहले भी विपक्ष ने तीखी आलोचना की थी। इसी पृष्ठभूमि में सपा नेता आईपी सिंह ने कटाक्ष करते हुए उन्हें इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बनाने की बात कही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related