MOHAN BHAGAT CG VISIT : RSS शताब्दी वर्ष ! मोहन भागवत का 5 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, ‘पंच परिवर्तन’ पर होगा मंथन

MOHAN BHAGAT CG VISIT: RSS centenary year! Mohan Bhagwat’s 5-day visit to Chhattisgarh, brainstorming will be held on ‘Panch Parivartan’
रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी अगले साल 2025 में 100 साल पूरे हो रहे हैं। इस शताब्दी वर्ष के मौके पर देशभर में कार्यक्रम हो रहे हैं। इसी के चलते छत्तीसगढ़ में भी कार्यक्रम होगा। जहां आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 5 दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। जहां वे रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरा भागवत 27 से 31 दिसंबर तक राजधानी में मौजूद रहेंगे।
छत्तीसगढ़ दौरे पर मोहन भागवत अलग-अलग सत्र लेंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ अधिकारियों से विस्तार से चर्चा करेंगे। साथ ही संगठन विस्तार और मजबूत करने के लिए भी मंथन होगा। शताब्दी वर्ष में आरएसएस ने पंच परिवर्तन पर फोकस करने का निर्णय लिया है।
गुणात्मक विकास पर होगी चर्चा
प्रदेश में आरएसएस (RSS) के संगठनात्मक विषयों और शताब्दी वर्ष पर आयोजन होंगे। इसी के साथ ही कार्यक्रमों, संगठन के अधिकारियों और कार्यकर्ताओं से शताब्दी वर्ष को लेकर चर्चा करेंगे। सरसंघचालक की इन बैठकों में काम के विस्तार और कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों के गुणात्मक विकास पर विशेष चर्चा होगी।
क्या होता है पंच परिवर्तन ?
मालूम हो कि आरएसएस (RSS) शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इसी शताब्दी वर्ष में आरएसएस पंच परिवर्तन को लेकर काम करने जा रही है। ऐसे में ये पंच परिवर्तन को जानने की जिज्ञासा भी लोगों की बढ़ी है। इसी को हम बताते हैं। पंच परिवर्तन में सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। दूसरा कुटुंब प्रबोधन, तीसरा पर्यावरण संरक्षण, चौथा स्व आधारित जीवन शैली तैयार करना है। इसी के साथ ही आखिरी और पांचवीं नागरिक कर्तव्य के साथ महर्षि दयानंद सरस्वती, भगवान बिरसा मुंडा, अहिल्या देवी होलकर, रानी दुर्गावती और अनुकूल चंद ठाकुर के सत्संग को भी लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इसको लेकर अभियान भी चलाए जाएंगे, इसको लेकर भी मोहन भागवत विस्तार से चर्चा करेंगे।