MLA Sunil Soni gave a gift of Rs 10 lakh in Awadhpuri, the committee expressed gratitude.
रायपुर : अवधपुरी आदर्श मोहल्ला विकास समिति, भांठागांव द्वारा रंगपंचमी के अवसर पर रामदरबार मंदिर ग्राउंड, अवधपुरी भाटागांव रायपुर में फाग महोत्सव एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील सोनी थे। इस अवसर पर फाग मंडली के ढोल-नगाड़ों, पारंपरिक फाग गीतों, गुलाल और फूलों के साथ पूरे परिसर में उत्साह और रंगों का माहौल रहा। लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की खुशियां साझा की।
इस अवसर पर विधायक सुनील सोनी ने कहा कि क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आगे भी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। सुनील सोनी ने समिति भवन एवं स्वागत द्वार निर्माण के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विशिष्ट अतिथियों में इस्कॉन मंदिर टाटीबंध के उपाध्यक्ष सुलोचन दास प्रभु, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अमरजीत सिंह छाबड़ा, फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन, प्रभात मिश्र, अवतार भारती बागल, वरिष्ठ पत्रकार राजेश मिश्रा और पार्षद रवि सोनकर शामिल हुए
समिति के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों और रहवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और आपसी सद्भाव को मजबूती मिलती है

