मिस इंडिया ने पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू संगठनों की मदद से दोबारा हिंदू बनीं

Date:

Miss India accuses husband of love jihad, reconverts to Hinduism with the help of Hindu organizations

 नई दिल्ली: मिस इंडिया अर्थ 2019 रह चुकीं पॉपुलर मॉडल विनर सायली सुर्वे पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं। उन्होंने अपने पति से रास्ते अलग कर लिए हैं। सायली ने मुस्लिम बिजनेसमैन संग शादी की थी। अब सायली ने पति पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं.

सायली ने हिंदू संगठनों की मदद से पति से छुटकारा पाते हुए दोबारा हिंदू धर्म अपना लिया है। इसके लिए उन्होंने हवन और शुद्धिकरण करवाया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सयाली ने बताया कि उन्होंने लंबे समय तक आतिफ तासे के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद साल 2019 में उनसे शादी की थी। सयाली का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था, इसके बावजूद वो परिवार के खिलाफ गईं और इस्लाम कबूल कर शादी की। धर्म बदलकर उनका नाम अतीजा कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि उनका पति आतिफ जबरदस्ती और दबाव बनाकर उनसे स्ट्रिक्ट इस्लामिक चीजें करवाता था। वो उनका शोषण भी करता था।

दोबारा करवाया धर्म परिवर्तन

हिंदू संगठनों की मदद से सयाली अब दोबारा हिंदू बन चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी लव मैरिज हुई थी। शादी के लिए उन्हें धर्म बदलना पड़ा, जिसके बाद उनका निकाह हुआ। मॉडल का कहना है कि उन्होंने बच्चा होने के बाद रिश्ते में रहने की काफी कोशिश की, लेकिन उनके साथ दिन भर गाली गलौज की जाती थी और बेवजह मारपीट भी होती थी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related