प्रेम जाल में फंसाकर नाबालिग बालिकाओं को भगाना पड़ा भारी, 2 युवकों को कोर्ट ने सुनाई 20-20 साल की सजा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

जांजगीर-चांपा: जिले के सक्ति विशेष न्यायालय ने 2 नाबालिग बालिकाओं से दुष्कर्म मामले की सुनवाई करते हुए 2 युवकों को सजा सुनाई है। सक्ती के विशेष न्यायाधीश ने दोनों आरोपियों को 20-20 साल की सजा सुनाई है।

मिली जानकारी के अनुसार मालखरौदा थाना क्षेत्र के 2 नाबालिग बालिकाओं को प्रेम जाल में फंसाकर दीपक भारती व जितेंद्र भारती भगा कर ले गए थे। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने खोजबीन की तो दोनों आरोपियों के उत्तरप्रदेश के गोरखपुर स्थित ईट भट्टे में होने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। मामला 25 नवम्बर 2020 का है। मामले की सुनवाई करते हुए सक्ती के विशेष न्यायाधीश यशवंत सारथी ने दोनों आरोपी युवक जितेंद्र भारती व दीपक भारती को 20-20 साल की सजा सुनाई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related