CG MINOR BOY RAPE : Married woman had physical relations with a minor, arrested
जांजगीर-चांपा, 11 जुलाई 2025। CG MINOR BOY RAPE छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक 25 वर्षीय शादीशुदा महिला को एक नाबालिग लड़के के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोनों के बीच जान-पहचान फ्री फायर गेम के ज़रिए हुई थी, जो आगे बढ़कर इंस्टाग्राम चैट और फोन कॉल तक पहुंची। महिला ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को अपने साथ भागने पर मजबूर किया, और जगदलपुर में उसके साथ संबंध बनाए।
28 जून से था नाबालिग लापता, 1 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज
उप निरीक्षक सत्यम चौहान ने बताया कि 28 जून को नाबालिग घर से 50 हजार रुपये लेकर लापता हो गया था। जब परिजनों को कहीं से कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने 1 जुलाई को जांजगीर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
CG MINOR BOY RAPE जांच में सामने आया कि लड़का जगदलपुर में है। पुलिस की एक टीम तुरंत रवाना हुई और नाबालिग को वहां से सुरक्षित बरामद किया गया। उसके साथ रह रही शादीशुदा महिला को गिरफ्तार कर जांजगीर लाया गया।
गेमिंग ऐप से बढ़ी नजदीकियां, सोशल मीडिया पर जुड़ाव
नाबालिग ने पूछताछ में बताया कि वह अक्सर फ्री फायर गेम खेलता था। उसी दौरान उसकी पहचान एक 25 साल की महिला से हुई। गेम के बाद दोनों ने इंस्टाग्राम पर बात करनी शुरू की, फिर फोन नंबर भी शेयर किए।
इसी बीच महिला जांजगीर आई और नाबालिग के घर पहुंचकर परिजनों से शादी की बात की, लेकिन जब परिजनों ने मना किया कि लड़का अभी नाबालिग है, तो महिला लौट गई — लेकिन प्यार का इज़हार करके।
घर से भागकर जगदलपुर पहुंचा नाबालिग
CG MINOR BOY RAPE कुछ दिन बाद नाबालिग बिना बताए घर से 50 हजार रुपए लेकर भाग गया और महिला के पास जगदलपुर पहुंच गया। परिजनों को शक होने पर उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।
पुलिस ने तकनीकी जांच से लोकेशन ट्रेस की और जगदलपुर से नाबालिग को बरामद किया।
महिला ने कुबूल किया अपराध, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
CG MINOR BOY RAPE पुलिस पूछताछ में महिला ने माना कि उसने शादी का झांसा देकर नाबालिग से संबंध बनाए। जांजगीर-चांपा की सीएसपी कविता ठाकुर ने पुष्टि की कि महिला ने अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
मामला क्यों है गंभीर? –
आरोपी शादीशुदा महिला है
पीड़ित नाबालिग लड़का है
अपराध ऑनलाइन गेमिंग के ज़रिए शुरू हुआ संपर्क से हुआ
सोशल मीडिया और रियल एन्काउंटर के बाद शारीरिक शोषण
महिला पर पॉक्सो एक्ट और बलात्कार की धाराओं में केस दर्ज किया गया है
