मंत्री रामविचार नेताम ने की केन्द्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुण्डा से सौजन्य मुलाकात,मक्के से इथेनॉल बनाने की संभावनाओं पर भी चर्चा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली/रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास और आदिम जाति कल्याण मंत्री राम विचार नेताम ने मंगलवार को अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय कृषि एवं जनजाति कार्य मंत्री अर्जुन मुण्डा से सौजन्य मुलाकात की।

CG News: छत्तीसगढ़ के किसानों की आय दोगुना करने तकनीकि पहलुओं पर चर्चा

CG News: इस दौरान मंत्री नेताम ने छत्तीसगढ़ के किसानों की भविष्य की चिन्ता करते हुए उनकी आय दोगुनी करने के लिए केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा से तकनीकि पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। प्रदेश में किसानों को धान के अलावा लघु धान्य फसलों के प्रति जागरूक करने पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर मंत्रियों ने छत्तीसगढ़ में इथेनॉल तैयार करने के लिए मक्का की फसलों की संभावनाओं पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की।

CG News: ड्रोन पद्धति, सामुदायिक वानिकी, छोटे-छोटे यूनिट्स और मैक्नाईजेशन के लिए 1100 करोड़ का प्रस्ताव

CG News: कृषि मंत्री नेताम के नेतृत्व में अधिकारियों के दल द्वारा केन्द्रीय मंत्री और अधिकारियों से भी किसानों की आय बढ़ाने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर ड्रोन पद्धति, सामुदायिक वानिकी, लघु उद्योग के लिए छोटे-छोटे यूनिट्स और मैक्नाईजेशन के लिए 1100 करोड़ रुपए के प्रस्ताव केन्द्रीय मंत्री को सौंपा गया।

CG News: केन्द्रीय मंत्री द्वारा इन प्रस्तावों पर सैद्धांतिक सहमति प्रदान करते हुए आश्वस्त किया गया कि छत्तीसगढ़ के सभी प्रस्तावों पर सहमति है और जल्द से जल्द अनुमोदित करने के लिए निर्देश किया जाएगा। इन प्रस्तावों के स्वीकृत हो जाने से प्रदेश में मक्का के फसलों को बढ़ावा मिलेगा। प्रत्येक वर्ष मक्का के 50,000 हेक्टेयर क्षेत्रफल बढ़ने की संभावना है, इससे लगभग हर वर्ष 1,45,000 हेक्टेयर मिलेट की खेती कराया जा सकेगा। मुलाकात के दौरान पीएम प्रणाम योजना और नैनो उर्वरक, मैक्नाईजेशन को बढ़ावा देने पर भी चर्चा की गई।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related